फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   punjab in vijay hazare quarters after beating sscb

विजय हजारे ट्रॉफी: पंजाब क्वार्टर फाइनल में

Tue, 19 Feb 2013 07:52 PM IST
धर्मशाला/खेल डेस्क
धर्मशाला/खेल डेस्क Updated Tue, 19 Feb 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
punjab in vijay hazare quarters after beating sscb

बेहद एकतरफा मुकाबले में सर्विसेज को पांच विकेट से हराकर पंजाब ने विजय हजारे नेशनल वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद पंजाब ने सर्विसेज को 44.3 ओवर में 183 रन के मामूली स्कोर पर समेट दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने 45.4 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से 186 रन बनाकर नाकऑउट राउंड में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


सर्विसेज की शुरुआत खराब रही और 11 रन तक उसके चार बल्लेबाज आउट हो गए। ऐसे में कप्तान रजत पालीवाल ने ओपनर नकुल वर्मा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। हालांकि इस जोड़ी के टूटने के बाद सर्विसेज की पारी फिर लड़खड़ा गई लेकिन पालीवाल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ 96 रन की साहसिक पारी खेल टीम को 183 रन तक पहुंचा दिया। जवाब में पंजाब के लिए गुरकीरत सिंह ने 49, मयंक सिदाना ने नाबाद 43 और चंदन मदान ने 38 रन की पारी खेल टीम को आसान जीत दिला दी।
विज्ञापन


दिल्ली ने भी रखी उम्मीद कायम
हरियाणा को 66 रन से हराकर दिल्ली ने भी टूर्नामेंट के नाकऑउट राउंड में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी। इससे पहले दिल्ली के दो मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं जबकि एक में उसे जीत मिली है। खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुए 38-38 ओवर के इस मैच में दिल्ली ने ध्रुव शौरी के 57, जगरीत आनंद के 57, सुमित नारवाल के नाबाद 46 और उन्मुक्त चंद के 25 रन की मदद से छह विकेट पर 235 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में परविंदर अवाना ने चार और प्रदीप सांगवान ने तीन विकेट लेकर हरियाणा को 35 ओवर में 169 रन पर समेट दिया। हरियाणा की ओर से ओपनिंग करने उतरे कप्तान अमित मिश्रा ने सर्वाधिक 55 जबकि नितिन सैनी ने 33 और राहुल दीवान ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल ने जम्मू को हराया
दिन के एक अन्य मैच में हिमाचल प्रदेश ने जम्मू एंड काश्मीर को आसानी से 73 रन से हरा दिया। हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर आकाश चोपड़ा के 72, रिषी धवन के 37 और पारस डोगरा के 34 रन की मदद से नौ विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जम्मू की टीम 42 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। राहुल सिंह ने चार विकेट लेकर जम्मू को शर्मनाक हार के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed