फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Cricket PCA chief Gulzar Inder Singh Chahal resigns after Harbhajan Singh allegations

Punjab Cricket: हरभजन सिंह के आरोपों के बाद पीसीए प्रमुख गुलजार इंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, मई में संभाला था पद

Thu, 13 Oct 2022 10:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Oct 2022 10:18 PM IST
सार

गुलजार इंदर सिंह चहल ने पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के द्वारा पीसीए पर गैर कानूनी गतिविधियों के आरोप लगाने के कुछ दिन बाद यह फैसला लिया। उन्होंने इस साल मई में ही पदभार संभाला था।

विज्ञापन
Punjab Cricket PCA chief Gulzar Inder Singh Chahal resigns after Harbhajan Singh allegations
गुलजार इंदर सिंह चहल और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के अध्यक्ष गुलजार इंदर सिंह चहल ने गुरुवार (13 अक्तूबर) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गुलजार ने पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के द्वारा पीसीए पर गैर कानूनी गतिविधियों के आरोप लगाने के कुछ दिन बाद यह फैसला लिया। उन्होंने इस साल मई में ही पदभार संभाला था।
विज्ञापन


गुलजार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीसीए के मुख्य सलाहकार हरभजन सिंह ने इस महीने के शुरू में पीसीए में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने अपने पत्र में किसी का नाम नहीं लिया। भज्जी ने यह पत्र पीसीए सदस्यों और जिला इकाइयों को भेजा था। इसके अलावा उन्होंने इस पत्र की एक प्रति पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान को भी भेजी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 29 दिन में खेले जाएंगे 45 मैच, कहां होंगे मुकाबले, किस टीम में किसे मौका, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई से हरभजन ने कहा, ‘‘मुझे यकीन था कि अगर पीसीए में किसी तरह का भ्रष्टाचार या कुशासन होता है तो मैं उसे सहन नहीं करूंगा। मेरे सामने किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए।’’ हरभजन ने यह भी बताया कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आम बैठक में पीसीए का प्रतिनिध्व नहीं करेंगे। इस बारे में फैसला सदस्य लेंगे।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया गए भारत के कितने खिलाड़ी खेल चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप, किसके पास सबसे ज्यादा अनुभव?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed