फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pune pitch fixing know all conversastion which has done 

पढ़िए स्टिंग की पूरी कहानी, पुणे के पिच क्यूरेटर-मीडिया रिपोर्टर की जुबानी 

Thu, 26 Oct 2017 04:54 PM IST
amarujala.com, presented by :शरद मिश्र
amarujala.com, presented by :शरद मिश्र Updated Thu, 26 Oct 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
 pune pitch fixing know all conversastion which has done 
टीम इंडिया
पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर और मीडिया के रिपोर्टर के बीच काफी लंबी बातचीत हुई। सलगांवकर ने कहा कि वह पैसों के लिए बुकी की जरूरत वाली पिच तैयार कर देंगे। सलगांवकर ने यह भी कहा कि मैच में हाई स्कोर बनेगा। मैच में 337 का स्कोर भी चेस हो जाएगा। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं पूरी बातचीत...
 

बहुत अच्छी पिच है, 337 रन बनेंगे 

 pune pitch fixing know all conversastion which has done 
टीम इंडिया
रिपोर्टर- भारत और न्यूजीलैंड के मैच के लिए पुणे की पिच किस तरह की तैयार की गई है 
क्यूरेटर- बहुत अच्छी पिच है। 337 रन बनेंगे 

रिपोर्टर-पक्का
क्यूरेटर-पक्का, इस पिच में 337 का स्कोर चेस कर लिया जाएगा 

रिपोर्टर-क्या यह वही पिच है जो आपने मुझे 23 अक्टूबर को दिखाया था
क्यूरेटर- हां 

रिपोर्टर-नंबर 8
क्यूरेटर- जो बताया वह पूरा सही है। कोई संदेह नहीं होना चा‌हिए
विज्ञापन
विज्ञापन

हम लोगों के पास पॉवर है

 pune pitch fixing know all conversastion which has done 
टीम इंडिया
रिपोर्टर-अंतरराष्ट्रीय मैच की पिच के पास किसी अजनबी को जाने की अनुमति नहीं है
क्यूरेटर- जी, लोगों को यहां आने की अनुमति नहीं है। लेकिन हम लोगों के पास पॉवर है। हम लोग अनुमति दे देते हैं।बीसीसीआई पर्यवेक्षक और क्यूरेटर यहां है। बीसीसीआई क्यूरेटर मेरे सिर पर है। 

रिपोर्टर-ओके, क्‍या यह बीसीसीआई क्यूरेटर है 
क्यूरेटर- यह पर्यवेक्षक है 

रिपोर्टर-क्या नाम है उसका
क्यूरेटर- रमेश महामुनकर 

रिपोर्टर-बाहर को कोई व्यक्ति पिच का मुआयना नहीं कर सकता
क्यूरेटर- बिलकुल नहीं 
विज्ञापन

दो खिलाड़ी पिच पर बाउंस चाहते हैं

 pune pitch fixing know all conversastion which has done 
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
रिपोर्टर-दो खिलाड़ी पिच पर बाउंस चाहते हैं, क्या ऐसा हो सकता है 
क्यूरेटर- बिलकुल, उनको बाउंस मिलेगी

रिपोर्टर-हां, पक्का
क्यूरेटर- एकदम पक्का 

रिपोर्टर-हम चाहते हैं कि न्यूजीलैंड मैच जीते, हम उसके पक्ष में है 
क्यूरेटर- न्यूजीलैंड टीम स्पिन गेंदबाजों पर भरोसा रखती है। हमारी पिच हमेशा तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह 340 रन का विकेट है। 

रिपोर्टर-यह तो काफी अच्छा है। इस पर सट्टा लगाया जा सकता है। लेकिन हम चाहते हैं  कि मैच न्यूजीलैंड के पक्ष में रहे 
क्यूरेटर- ऐसा ही होगा, मैंने तुम्‍हे बोल दिया 

क्या, उनको मदद मिलेगी

 pune pitch fixing know all conversastion which has done 
भारतीय क्रिकेट टीम
रिपोर्टर-क्या उनको मदद मिलेगी
क्यूरेटर- बिलकुल मिलेगी 

रिपोर्टर-क्‍या पिच 30 मिनट में बदली जा सकती है  
क्यूरेटर- बिलकुल 5 ‌मिनट में बदली जा सकती है। यह काफी कठिन और खतरनाक काम है। 

रिपोर्टर-यह कैसे करोगे 
क्यूरेटर- एक छोटा सा छेद करने के बाद उसमें पानी डाल देंगे। पिच का मिजाज बदल जाएगा। तुम जरा अपने जूते घिसो और पिच का स्वभाव बदल जाएगा। 

रिपोर्टर-हम लोगों को कितनी रकम तुम्हे देनी चाहिए 
क्यूरेटर- पहले तुम मैच देखो फिर हमारे साथ डील करो 

रिपोर्टर-हमें तुम्हे कब रकम देनी चाहिए 
क्यूरेटर- पहले मैच को खतम हो जाने दो 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed