फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   punam raut practised with rohit sharma in childhood

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर पूनम का रोहित शर्मा के साथ है स्पेशल कनेक्शन

Thu, 27 Jul 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 27 Jul 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
punam raut practised with rohit sharma in childhood
पूनम राउत - फोटो : twitter
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर पूनम राउत के कोच ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब पूनम महज 10 साल की थी, तब वो भारतीय टीम के क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ अभ्यास करती थीं।
विज्ञापन


कोच संजय गायतोंडे ने बताया कि वो पूनम के खेल से काफी प्रभावित थे और यही वजह थी कि उन्होंने ओपनर को एक कैंप में बुलाया। मगर पूनम को ये नहीं बताया गया था कि वो कैंप सिर्फ लड़कों का है। उन्होंने कहा, 'मैं उनकी (पूनम) प्रतिभा को परखना चाहता था और इसलिए मैंने उसे कैंप के लिए बुलाया।' 
विज्ञापन


कोच ने आगे कहा, 'पूनम कैंप में आकर कतार में खड़ी हुई। जब उन्होंने बल्लेबाजी की तो चयनकर्ता अनिल मजूमदार को काफी प्रभावित किया। बता दें कि अनिल मजूमदार मुंबई क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज अमोल मजूमदार के पिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस उम्र में एकसाथ प्रैक्टिस करते थे पूनम-रोहित

punam raut practised with rohit sharma in childhood
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
गायतोंडे ने बताया, 'मजूमदार ने उसे बुलाया और उसका नाम पूछा। नाम सुनने के बाद वह हैरान रह गए और पूछा वह लड़कों के कैंप में क्या कर रही है?' उन्होंने कहा कि जब मजूमदार ने मुझसे इस बारे में पूछा तो मैंने कहा कि मैं बस इसने हुनर को परखना चाहता था और पूनम ने खुद को साबित कर दिया। 

पूनम के पिता एक ड्राइवर हैं और वह अच्छी एथलीट भी हैं। मुंबई में रहने वाले गायतोंडे ने कहा कि पूनम को अच्छा बॉल सेंस था। इसी को देखते हुए मैंने उसे क्रिकेट सिखाने का फैसला किया। वो मेरी पहली गर्ल स्टूडेंट बनी।

उन्होंने कहा कि बचपन में पूनम ने रोहित शर्मा के साथ प्रैक्टिस की थ। दोनों मुंबई के बोरिवली इलाके में रहते थे। चूंकि वह एकेडमी में अकेली लड़की थी, इसलिए मैं रोहित जैसे लड़कों के साथ प्रैक्टिस करवाता था। रोहित 12 साल के थे और पूनम 10 साल की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed