फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pujara too happy to lead viru and zaheer

पुजारा की खुशी का है ये खास कारण

Thu, 12 Sep 2013 06:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
pujara too happy to lead viru and zaheer

वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और जहीर खान जैसे दिग्गज क्रिकेटर टीम इंडिया में वापसी की राह पाकर भले ही बहुत खुश हों लेकिन उनसे ज्यादा खुशी चेतेश्वर पुजारा को है।

विज्ञापन


दुनिया के सातवें नंबर के टेस्ट बल्लेबाज पुजारा भारत ए टीम के कप्तान हैं और वह वेस्ट इंडीज ए के खिलाफ इस महीने के अंत में शुरू होने वाले तीन चार दिवसीय मैच की गैर आधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन


लिस्ट ए लेवल के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर उभरते क्रिकेटरों के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह पाने का बेहतरीन मौका होता है।

लेकिन यह सीरीज इसलिए लिहाज से भी खास है कि सीरीज के अंतिम दो मैचों में सहवाग, गंभीर और जहीर जैसे दिग्गज भारत ए टीम का हिस्सा होंगे और टीम इंडिया में फिर से जगह पाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारा इस बात से बेहद खुश हैं कि वह ऐसी टीम की अगुवाई करेंगे, जिसमें सहवाग, गंभीर और जहीर जैसे दिग्गज शामिल होंगे। उनका कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी कप्तानी में ये दिग्गज खेलेंगे।


पुजारा ने कहा, "सहवाग, गंभीर और जहीर जैसे खिलाड़ी तो हम सभी के लिए आदर्श हैं। मैंने जबसे क्रिकेट सीखना शुरू किया था तबसे मैंने इन्हें देखा है। ये दिग्गज जानते हैं कि उन्हें अपना काम कैसे करना है। मुझे उन्हें कुछ बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हां, उनकी मौजूदगी से मेरा और साथी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed