फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pujara slams another double ton in ranji

पुजारा के दोहरे शतक से सौराष्ट्र को तीन अंक

Mon, 02 Dec 2013 04:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
pujara slams another double ton in ranji

बड़ी पारियां खेलने में माहिर भारतीय क्रिकेट के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका दौरा शुरू होने से पहले एक और दोहरा शतक लगाया है।

विज्ञापन


चेन्नई में खेले गए रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मुकाबले में पुजारा (269) के बेहतरीन दोहरे शतक से सौराष्ट्र ने तमिलनाडु के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा लेकिन बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र को तीन अंक हासिल हुए। सौराष्ट्र ने मेजबान तमिलनाडु के पहली पारी में आठ विकेट पर 565 रन के जवाब में छह विकेट पर 581 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारा ने 461 गेंदों में 33 चौकों के साथ 269 रन की पारी खेली। लेकिन जयदेव शाह दुर्भाग्यशाली रहे और 195 रन की पारी खेलकर दोहरा शतक जड़ने से चूक गए। शाह को अश्विन क्रिस्ट ने पेवेलियन की राह दिखाई।

तमिलनाडु की ओर से अभिनव मुकुंद (240) ने दोहरा शतक और दिनेश कार्तिक (133) ने शतक बनाया था।  

राजस्थान ने टाली हार
जयपुर में खेले गए रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में राबिन बिष्ट (51), राजेश बिश्नोई (53) और चेतन बिष्ट (नाबाद 61) के शानदार अर्धशतकों से राजस्थान ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपनी हार टालकर इसे ड्रॉ करा दिया।

उत्तर प्रदेश ने राजस्थान के सामने 361 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में राजस्थान मैच के आखिरी दिन छह विकेट पर 253 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा। हालांकि राजस्थान ने अपने चार विकेट 76 रन तक और छह विकेट 203 के स्कोर तक गंवा दिए थे।

लेकिन चेतन बिष्ट ने 102 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाकर राजस्थान को बचा लिया। उत्तर प्रदेश को इस ड्रॉ मैच से पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले जबकि राजस्थान के हिस्से में एक अंक आया।

 
बंगाल ने सर्विसेज से खेला ड्रॉ
नई दिल्ली में रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच में बंगाल ने सर्विसेज के खिलाफ ड्रा हुए मुकाबले में पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए।

बंगाल ने पहली पारी में 431 रन का विशाल स्कोर बनाया था जबकि सर्विसेज की टीम पहली पारी में 304 रन ही बना सकी। इस तरह बंगाल को पहली पारी में 127 रन की अहम बढ़त हासिल हुई।

बंगाल ने मैच ड्रॉ समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में अरिंदम दास (50) और शुभमय दास (54) के अर्धशतकों से तीन विकेट पर 126 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed