फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pujara complete 4000 run in test carrier, equal to dravid as far as test innings

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट: पुजारा ने 50 वां टेस्ट बनाया स्पेशल, अपने 'गुरु' की बराबरी की

Thu, 03 Aug 2017 05:24 PM IST
presented by शरद मिश्र
presented by शरद मिश्र Updated Thu, 03 Aug 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
pujara complete 4000 run in test carrier, equal to dravid as far as test innings
पुजारा - फोटो : india today
टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को 50 वां टेस्ट खेलते हुए कैरियर के 4000 रन पूरे कर लिए। पुजारा ने 84 पारी में यह आंकड़ा पार किया है। पुजारा ऐसा करके भारत की तरफ से टेस्ट में पारी के आधार पर सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ के सा‌थ संयुक्त रूप से चौथे स्‍थान पर आ गए हैं। उनसे और द्रविड़ से इस मामले में सिर्फ वीरेंद्र सहवाग (79 पारी) और सुनील गावस्कर (81 पारी) आगे हैं। द्रविड़ ने भी 84 पारी में इतने रन बनाए थे। पुजारा इस पारी में रनों के मामले में सहवाग और द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं। द्रविड़ ने 50 टेस्टों की 88 पारियों में 4135 रन बनाए हैं। सहवाग ने इतने ही टेस्ट में 83 पारियों में 4103 रन बनाए हैं।  
विज्ञापन


टेस्ट मैचों की गिनती की बात करें तो 4000 रन सुनील गावस्कर ने 43 मैचों में पूरे किए थे। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग और द्रविड़ ने 48 मैचों में यह आंकड़ा पार किया है।  
विज्ञापन

पुजारा का सर्वोच्च स्कोर 206* रन है

pujara complete 4000 run in test carrier, equal to dravid as far as test innings
पुजारा - फोटो : The indian express
पुजारा ने अब तक टेस्ट में 12 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। पुजारा का सर्वोच्च स्कोर 206* रन रहा है। पुजारा को बड़ी पारी खेलने के लिए जाना जाता है और इसका सबूत इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 12 में 6 बार 150 या इससे बड़ी पारी खेली है। पुजारा ने कहा कि अभी तक का टेस्ट सफर शानदार रहा है। देश के लिये 50 वें टेस्ट मैच में खेलना मेरे लिये गर्व का क्षण है। गौरतलब है कि पुजारा के लिये उनका सात साल का अंतरराष्ट्रीय कैरियर 2015 तक मुश्किलों से भरा रहा। शुरूआती चरण में उन्हें घुटने की चोट का सामना करना पड़ा।
 

कामयाबी का सारा श्रेय पिता को देते हैं

pujara complete 4000 run in test carrier, equal to dravid as far as test innings
पुजारा - फोटो : The indian express
अपनी कामयाबी में पिता के योगदान को याद करते हुए पुजारा कहते हैं कि मेरे पिता ने हमेशा मेरे क्रिकेट को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। वह मेरे सर्वश्रेष्ठ आलोचक रहे हैं। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2010 में अपना पहला टेस्ट खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed