{"_id":"6d99acc4-841f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"pujara-and-vijay-broke-bradman-burns-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारा और विजय ने तोड़ा ब्रेडमैन और बर्न्स का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुजारा और विजय ने तोड़ा ब्रेडमैन और बर्न्स का रिकॉर्ड
हैदराबाद/खेल डेस्क
Updated Sun, 03 Mar 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने 294 रन की अटूट साझेदारी कर डॉन ब्रेडमैन और सिडनी बर्न्स के 65 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुजारा और विजय की साझेदारी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे विकेट के लिए नया रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
इससे पहले ब्रेडमैन और बर्न्स ने जनवरी 1948 में एडिलेड में 236 रन की साझेदारी की थी। भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए इससे पहले का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और मोहिंदर अमरनाथ के नाम पर था जिन्होंने 1986 में सिडनी में 224 रन जोड़े थे।
विज्ञापन
विजय और पुजारा अब 300 रन की साझेदारी से केवल छह रन दूर हैं। यदि वह इस मुकाम पर पहुंचने में कामयाब रहते हैं तो फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 या इससे अधिक रनों की साझेदारी करने वाली पांचवीं भारतीय जोड़ी बन जाएगी।
संयोग से विजय दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 से अधिक रन की साझेदारी निभाएंगे। इससे पहले विजय ने 2010 में सचिन तेंदुलकर के साथ बंगलूरू में 308 रन की साझेदारी की थी।
भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 से अधिक रन की जो बाकी तीन साझेदारियां निभाई गई हैं उन सभी में वीवीएस लक्ष्मण शामिल रहे।
लक्ष्मण ने राहुल द्रविड़ के साथ 2001 के कोलकाता के ऐतिहासिक टेस्ट मैच में पांचवें विकेट के लिए 376 और द्रविड़ के साथ ही दिसंबर 2003 में एडिलेड में 303 रन की भागीदारी की थी।
लक्ष्मण ने इसके अलावा तेंदुलकर के साथ सिडनी में जनवरी 2004 में 353 रन की साझेदारी निभाई थी।
--344 रन गावस्कर और वेंगसरकर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1978 में बनाए थे।
--314 रन गंभीर और द्रविड़ ने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे।