फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2023: Drama in Pakistan Super League, Shaheen Afridi got angry when Kieron Pollard hit 3 sixes, see Video

PSL VIDEO: पाकिस्तान सुपर लीग में हाईवोल्टेज ड्रामा, पोलार्ड ने जड़े तीन छक्के तो भड़के अफरीदी, मैच में भिड़े

Thu, 16 Mar 2023 06:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Mar 2023 06:29 PM IST
सार

मैच में मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मुल्तान की पारी के दौरान 19वें ओवर में कीरोन पोलार्ड ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर तीन छक्के जड़े। इससे शाहीन भड़क गए।

विज्ञापन
PSL 2023: Drama in Pakistan Super League, Shaheen Afridi got angry when Kieron Pollard hit 3 sixes, see Video
पोलार्ड और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को इस लीग में मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच क्वालिफायर मुकाबला खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मुल्तान की पारी के दौरान दो दिग्गज खिलाड़ी भिड़ गए। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

दरअसल, मैच में मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मुल्तान की पारी के दौरान 19वें ओवर में कीरोन पोलार्ड ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर तीन छक्के जड़े। इससे शाहीन भड़क गए। ओवर खत्म होने पर बॉलिंग मार्क तक वापस जाने तक शाहीन कुछ बोलते हैं। वीडियो में ऐसा देखा जा सकता है। इस पर पोलार्ड भी उन्हें जवाब देते दिखाई पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शाहीन का गुस्सा और बढ़ जाता है और वह पोलार्ड के करीब पहुंच जाते हैं। दोनों के बीच भिड़ंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाहीन के 19वें ओवर में 20 रन बने और इसमें से पोलार्ड ने 19 रन बनाए थे। शाहीन स्पष्ट रूप से रन पड़ने से नाखुश और चिढ़े हुए थे। वीडियो आप नीचे देख सकते हैं-
विज्ञापन

शाहीन ने 19वें ओवर की शुरुआत पोलार्ड को डॉट बॉल से की थे। इसके बाद पोलार्ड ने अगली दो गेंदों पर दो शानदार छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने 31 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। ओवर की चौथी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर हुसैन तलत ने पोलार्ड का कैच छोड़ दिया और बल्लेबाज ने एक रन ले लिया। अगली गेंद पर टिम डेविड ने फिर से स्ट्राइक रोटेट की। इसके बाद पोलार्ड ने आखिरी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया।

कीरोन पोलार्ड ने 34 गेंदों में 57 रन बनाए और मुल्तान सुल्तांस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में लाहौर कलंदर्स को 14.3 ओवरों में 76 रनों पर आउट कर दिया। लाहौर के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। शेल्डन कॉट्रेल ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ मुल्तान की टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई। अब इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच गुरुवार को एलिमिनेटर खेला जाएगा। इसमें जीतने वाली टीम शुक्रवार को लाहौर कलंदर्स ने दूसरे क्वालिफायर में भिड़ेगी। इसमें से जीतने वाली टीम 19 मार्च को मुल्तान से फाइनल में भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed