फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2022 Video: Imran Tahir changes the way he celebrates, see Imran Tahir Celebration Video

PSL 2022 Video: इमरान ताहिर ने जश्न मनाने के तरीके में किया बदलाव, देखिए कैसा है उनका नया स्टाइल 

Tue, 01 Feb 2022 01:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Feb 2022 01:19 PM IST
सार

पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच कराची नेशनल स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला हुआ। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में मुल्तान सुल्तांस ने छह रनों से जीत हासिल की। 

विज्ञापन
PSL 2022 Video: Imran Tahir changes the way he celebrates, see Imran Tahir Celebration Video
इमरान ताहिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट के मैदान पर कुछ गेंदबाजों का विकेट लेने के बाद जश्न मनाने का अनोखा तरीका है। शोएब अख्तर से लेकर ब्रेट ली और मोहम्मद सिराज से लेकर इमरान ताहिर कई खिलाड़ी अपने जश्न मनाने के शानदार तरीके के लिए जाने जाते हैं। इनमें से ताहिर का जश्न मनाने का तरीका अनोखा है। वह विकेट मिलने के बाद पूरे मैदान पर दौड़ लगाते हैं। हालांकि, पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने इस स्टाइल में बदलाव किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला
पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच कराची नेशनल स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला हुआ। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में मुल्तान सुल्तांस ने छह रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तांस ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। शान मसूद ने 58 गेंदों पर सबसे ज्यादा 88 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान रिजवान शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ताहिर ने झटके तीन विकेट
जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 19.5 ओवर मे 168 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच के दौरान मुल्तान सुल्तांस और अफ्रीकी टीम के 42 वर्षीय खिलाड़ी इमरान ताहिर शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने ग्लैडिएटर्स के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे बेन डकेट को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। डकेट ने 32 गेंदों पर एक छक्का और छह चौके की मदद से 47 रन की पारी खेली। 

खुद को शाबाशी देते दिखे इमरान ताहिर
दरअसल, डकेट ने पारी के 13वें ओवर में ताहिर की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन फेल रहे। ताहिर ने उन्हें चलता किया। इसके बाद ताहिर ने अपने अनोखे अंदाज में इस विकेट का जश्न मनाया। वह मैदान में कुछ दूर तक दौड़े जरूर, लेकिन इस बार उनके जश्न मनाने का तरीका थोड़ा बदलाव देखने को मिला। ताहिर ने दर्शकों के सामने अपने बाजुओं को भी दिखाया और खुद को शाबाशी देते नजर आए। उनके इस स्टाइल को खूब पसंद किया जा रहा है। ताहिर के अलावा खुशदिल शाह और डेविड विली ने भी तीन-तीन विकेट लिए।


आईपीएल में भी दिख सकते हैं इमरान ताहिर
ताहिर ने आईपीएल के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया है। वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में थे। हालांकि, पिछले सीजन वह ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे। वह जब भी खेलते हैं, तो अपनी टीम के लिए मैदान पर 100 फीसद प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। इस बार उनका नाम ड्राफ्ट में आता है, तो उन पर अच्छी राशि लुटाई जा सकती है। ताहिर के पास काफी अनुभव है और टीम को इसका फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed