फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2022: Fakhar Zaman Lahore Qalandars score century against Babar Azam Karachi Kings in Pakistan Super League, scored 106 runs in 60 balls, see VIDEO

PSL 2022: इस बल्लेबाज ने बाबर आजम की टीम के उड़ाए होश, 60 गेंदों पर जड़े 106 रन, देखें VIDEO

Mon, 31 Jan 2022 06:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Jan 2022 06:22 PM IST
सार

फखर पीएसएल में शतक लगाने वाले 11वें बल्लेबाज बन गए। वे ऐसा करने वाले लाहौर कलंदर्स के दूसरे बल्लेबाज हैं। फखर से पहले क्रिस लिन ने कलंदर्स की टीम से खेलते हुए शतक जमाया था।

विज्ञापन
PSL 2022: Fakhar Zaman Lahore Qalandars score century against Babar Azam Karachi Kings in Pakistan Super League, scored 106 runs in 60 balls, see VIDEO
फखर जमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग (2022) का छठा मैच लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला गया। मैच में लाहौर कलंदर्स के बाएं हाथ के  फखर जमान ने तूफानी पारी खेली। अपनी पारी से उन्होंने कराची किंग्स के कप्तान बाबर आजम की नाक में दम कर दिया। फखर की पारी के बदौलत ही लाहौर कलंदर्स ने कराची किंग्स को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


बाबर आजम ने 41 रन की पारी खेली
दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाए। टीम के लिए शरजील खान ने 39 गेंदों पर 60 रन और कप्तान बाबर ने 33 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद नबी ने 14 गेंद पर 15 रन और जो क्लार्क ने 18 गेंदों पर 24 रन बनाए। लाहौर की ओर से तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए। कप्तान शाहीन अफरीदी, जमान खान, राशिद खान और मोहम्मद हफीज को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

फखर ने हफीज के साथ मिलकर संभाली पारी
171 रन का पीछा करते हुए लाहौर कलंदर्स की शुरुआत खराब रही। 48 रन तक टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। अब्दुल्लाह शफीक आठ रन और कामरान गुलाम ने छह रन बनाए। इसके बाद फखर जमान ने मोहम्मद हफीज के साथ मिलकर 42 रन की साझेदारी की। हफीज 24 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, समित पटेल 18 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। 

फखर ने 55 गेंदों पर जमाया शतक
इसी बीच फखर ने 55 गेंदों पर शतक जड़ा। यह पीएसएल में उनका पहला शतक रहा। उन्होंने 60 गेंदों पर 106 रन बनाए। अपनी पारी में फखर ने 12 चौके और चार शानदार छक्के लगाए। यानी 72 रन उन्होंने बाउंड्री से अर्जित किए। फखर ने कराची किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने और समित ने मिलकर पारी के 18वें ओवर में मोहम्मद इलियास की गेंदबाजी पर 22 रन बटोरे।


पीएसएल में शतक लगाने वाले 11वें बल्लेबाज
इसने मैच का पासा पलट दिया। लाहौर कलंदर्स ने 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ फखर पीएसएल में शतक लगाने वाले 11वें बल्लेबाज बन गए। वे ऐसा करने वाले लाहौर कलंदर्स के दूसरे बल्लेबाज हैं। फखर से पहले क्रिस लिन ने कलंदर्स की टीम से खेलते हुए शतक जमाया था। लिन ने पीएसएल के पांचवें सीजन में मुल्ताल सुल्तान के खिलाफ 113 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed