फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2021 to resume on June 9, final on June 24, full schedule

PSL 2021: हो गया एलान, नौ जून से खेले जाएंगे बाकी बचे मुकाबले, 24 को फाइनल 

Thu, 03 Jun 2021 08:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 03 Jun 2021 08:21 PM IST
सार

पीएसएल के 14 मैच पाकिस्तान में खेले जा चुके हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद चार मार्च को इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
PSL 2021 to resume on June 9, final on June 24, full schedule
पीएसएल 2021 - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मुकाबले नौ जून से यूएई में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 24 जून को खेला जाएगा। इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को दी। बोर्ड ने कहा कि चौथे स्थान पर चल रही लाहौर कलंदर टूर्नामेंट के 15वें मैच में तीसरे स्थान की इस्लामाबाद यूनाईटेड से भिड़ेगी। बता दें कि तीन महीने पहले कराची में बायो बबल में कोविड-19 संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


छह डबल हेडर होंगे
पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे से पहले टूर्नामेंट को खत्म करने के लिए छह डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे जिसमें से पांच शुरूआती दौर के जबकि छठा 21 जून को क्वालीफायर और पहले एलिमिनेटर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


पीएसएल के 14 मैच खेले जा चुके हैं
बता दें कि पीएसएल के 14 मैच पाकिस्तान में खेले जा चुके हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद चार मार्च को इसे स्थगित कर दिया गया था। निलंबित लीग के बाकी बचे 20 मैच यूएई में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराची किंग्स ने सबसे ज्यादा तीन मैच जीते
अभी तक हुए मैचों में बाबर आजम की टीम कराची किंग्स ने सबसे ज्यादा तीन मैच जीते हैं। वह छह अंकों के साथ अंकतालिका में पहले पायदान पर हैं। पेशावर जालमी छह अंकों के साथ दूसरे, इस्लामाबाद यूनाइटेड (6 अंक) तीसरे, लाहौर कलंदर्स (6 अंक) चौथे, मुल्तान सुल्तान्स (2 अंक) पांचवें और क्वेटा ग्लेडिएटर्स (2 अंक) छठे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed