फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   profile of ipl-6 teams

फिर छाएगी आईपीएल की बहार

Thu, 28 Mar 2013 07:08 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Thu, 28 Mar 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
profile of ipl-6 teams

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठवें संस्करण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 03 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के इस संस्करण के साथ ही एक बार फिर ट्वंटी-20 क्रिकेट का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


हर गेंद के साथ बढ़ती रोमांच की लहर, चौकों-छक्कों की बरसात, गेंदबाजों की बल्लेबाजों पर लगाम लगाने की कोशिश की कशमकश, रनों का अंबार और चीयरलीर्ड्स की मोहक अदाएं आईपीएल को क्रिकेट की दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग बनाती है।
विज्ञापन


इस साल इस लीग में कुल नौ टीमें भाग ले रही हैं और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहली बार आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने उतरेगी। वहीं, 2008 की चैंपियन डेक्कन चार्जर्स को लीग से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। आइए नजर डालते हैं तीन टीमों के प्रोफाइल पर...
विज्ञापन
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद
कप्तान : कुमार संगकारा
कोच : टॉम मूडी
वैन्यू : राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम

शानदार आगाज का इरादा
आईपीएल-6 से आगाज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद पर क्रिकेटप्रेमियों की नजरें लगी हुई हैं। टीम के पास श्रीलंका के कुमार संगकारा के रूप में अनुभवी कप्तान है जो पहले किंग्स इलेवन पंजाब और डेक्कन चार्जर्स जैसी टीमों की भी कप्तानी कर चुके हैं।

भारतीय खिलाड़ी : शिखर धवन, पार्थिव पटेल, सुदीप त्यागी, इशांत शर्मा
विदेशी खिलाड़ी : क्वांटन डी कॉक, जेपी डुमिनी, नाथन मैककुलम, क्लिंट मैके, थिसारा परेरा, डेरेन सैमी, डेल स्टेन

पुणे वारियर्स
कप्तान : युवराज सिंह
कोच : प्रवीण आमरे
वैन्यू : सुब्रतो रॉय सहारा स्टेडियम

फर्श से अर्श तक जाने की चुनौती
पिछले साल सौरव गांगुली की कप्तानी में 16 में से सिर्फ चार मैच जीतने वाली पुणे वारियर्स अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। गांगुली इस सत्र में टीम के साथ सिर्फ प्रबंधन के तौर पर जुड़े हैं. इस साल टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को दी गई लेकिन चोट के कारण उन्हें इस लीग से बाहर होना पड़ा। क्लार्क के बाहर होने पर टीम कप्तानी युवराज सिंह संभालेंगे। युवराज के सामने टीम को फर्श से अर्श पर लेने जाने की चुनौती है क्योंकि इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन उनकी कप्तानी में बहुत अच्छा नहीं रहा है।


भारतीय खिलाड़ी : अशोक डिंडा, भुवनेश्वर कुमार, रोबिन उथप्पा, अभिषेक नायर, मनीष पांडे, परवेज रसूल
विदेशी खिलाड़ी : एंजेलो मैथ्यूज, अजंता मेंडिस, मार्लोन सैमुअल्स, स्टीवन स्मिथ, रोस टेलर, तमीम इकबाल

राजस्थान रॉयल्स
कप्तान और कोच : राहुल द्रविड़
वैन्यू : सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर)
चैंपियन : 2008

द्रविड़ का दोहरा इम्तिहान
2008 में आईपीएल का चैंपियन बनने के साथ आगाज करने वाली राजस्थान रॉयल्स बाद में अपनी स्वर्णिम सफलता नहीं दोहरा सकी। पिछले साल 16 में से सिर्फ सात मैच जीतकर यह टीम सातवें पायदान पर रही थी। इस साल टीम की कमान राहुल द्रविड़ के हाथ में है जो एक साथ दोहरी भूमिका में दिखाई देंगे। टीम की कप्तानी के अलावा वह कोच की भूमिका भी निभाएंगे। अब देखना यह है कि द्रविड़ उम्मीदों पर खरे उतरते हैं या फिर टीम को फिर खराब दौर देखना होगा।

भारतीय खिलाड़ी : श्रीवत्स गोस्वामी, अजिंक्य रहाणे, एस श्रीसंत, सिद्धार्थ त्रिवेद्वी, अशोक मिनेरिया
विदेशी खिलाड़ी : शेन वाटसन, फिदेल एडवर्ड्स, ब्रेड हॉग, ओवेस शाह, शेन टेट, जेम्स फुल्कनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed