{"_id":"fc5648dc-7dee-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"pro-ealam-outfit-protests-sri-lankan-umpire-officiating-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंपायर धर्मसेना के विरोध में उतरे पीडीके के कार्यकर्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंपायर धर्मसेना के विरोध में उतरे पीडीके के कार्यकर्ता
चेन्नई/खेल डेस्क
Updated Sun, 24 Feb 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां चल रहे पहले टेस्ट मैच में अंपायर के रूप में श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार धर्मसेना के विरोध में एमए चिदंबरम स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन कर रहे पेरियार द्रविडदार कषगम (पीडीके) के करीब 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तमिलनाडु में धर्मसेना की मौजूदगी का विरोध करते पीडीके के कार्यकर्ताओं ने कहा कि टेस्ट मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी की मौजूदगी से राज्य के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है जो लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण के 12 साल के बेटे बालचंद्रन की हत्या श्रीलंकाई सेना द्वारा किये जाने से भौचक और बेहद दुखी हैं। पीडीके के लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम की ओर रैली निकालने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों के इस प्रयास को विफल करते हुए पुलिस ने चेपक गेस्ट हाउस के पास इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन