फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Priyanka raina tweet after success of suresh raina against south africa

जब रैना के सिर सजा जीत का ताज, इमोशनल हुई पत्नी ने भेजा यह मैसेज

Mon, 26 Feb 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Priyanka raina tweet after success of suresh raina against south africa
सुरेश रैना

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए मेजबान टीम को वन-डे और टी-20 सीरीज में धूल चटाई। इस दौरे पर टीम इंडिया के दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना की भी शानदार वापसी हुई है।

विज्ञापन


सुरेश रैना ने प्रोटियाज के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने अगली ट्राई सीरीज के लिए उन्हें टीम में सिलेक्ट किया है। 6 मार्च से भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें कोलंबो में ट्राई सीरीज खेलेंगी।

विज्ञापन

Priyanka raina tweet after success of suresh raina against south africa
Suresh Raina

अपने पति की इस कामयाबी से खुश सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने आंखों में आंसू लिए ट्विटर पर अपने पति को विश किया। प्रियंका ने लिखा, 'ये वो लम्हा है जब आपका दिल बेहद खुशी से भरा है लेकिन आंखों में आंसू हैं। मेरी जिंदगी मुझे गर्व है तुम पर।'




गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के साथ अंतिम टी-20 मैच में खेली गई रैना की 43 रनों की पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में रैना अपने पुराने रंग में दिखे। इससे पहले घरेलू क्रिकेट में खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में भी रैना ने अपने बल्ले से शानदार खेल दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed