{"_id":"5e0f71fd8ebc3e87984d4131","slug":"priyam-garg-110-sets-up-india-u-19-teams-66-run-win-over-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियम के शतक से भारतीय अंडर-19 टीम की जीत, दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रियम के शतक से भारतीय अंडर-19 टीम की जीत, दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराया
Fri, 03 Jan 2020 10:28 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रियम गर्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान प्रियम गर्ग (110 रन) की शतकीय पारी की बदौलत भारत की अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराकर चार देशों की एक दिवसीय सीरीज में जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन
टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद भारत ने प्रियम की पारी की बदौलत पांच विकेट पर 264 रन का स्कोर खड़ा किया। ध्रुव जुरेल ने 65 और तिलक वर्मा ने 42 रन का योगदान दिया। इसके बाद मेहमानों ने अंडर-19 विश्व कप की तैयारियां जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट पर 198 रन ही बनाने दिए।
विज्ञापन
गेंदबाजों में सुशांत मिश्रा अहम रहे जिन्होंने 48 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले। रवि बिश्नोई को दो विकेट मिले। कार्तिक त्यागी, अर्थव अनकोलेकर और तिलक वर्मा ने एक एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के लिये कप्तान ब्रायस पार्सन्स 50 गेंद में 57 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। अब भारतीय टीम का सामना रविवार को जिम्बाब्वे से होगा। न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में चौथी टीम है।