फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi to stay with Delhi Capitals, KKR releases Shardul, Root opts out of next IPL

IPL 2024: कोलकाता ने शार्दुल को छोड़ा, सरफराज-मनीष पांडे का आईपीएल करियर खत्म होने की कगार पर

Sun, 26 Nov 2023 08:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 08:29 AM IST
सार

आईपीएल जैसे शीर्ष स्तरीय टी20 टूर्नामेंट के लिहाज से मनीष पांडे और सरफराज खान ने बल्लेबाजी नहीं की है। इसी वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Prithvi to stay with Delhi Capitals, KKR releases Shardul, Root opts out of next IPL
मनीष पांडे और सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम के साथ जोड़ रखने का फैसला किया है। शॉ को काउंटी मैच के दौरान घुटने की चोट लगी थी और वह इस चोट से उबर रहे हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आउट ऑफ फॉर्म ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। इससे मिनी ऑक्शन से पहले टीम के पर्स 10.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट आ गया है।
विज्ञापन

आईपीएल जैसे शीर्ष स्तरीय टी20 टूर्नामेंट के लिहाज से मनीष पांडे और सरफराज खान ने बल्लेबाजी नहीं की है। इसी वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम निदेशक सौरव गांगुली को शॉ की क्षमताओं पर बहुत भरोसा है और उम्मीद है अगले साल मार्च के आखिर में आईपीएल शुरू होने से पहले वह फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के साथ आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में शार्दुल की उपयोगिता कम होती दिख रही है, क्योंकि न तो उनकी गेंदबाजी और न ही उनकी बल्लेबाजी शीर्ष छह में जगह बनाने के लिए पर्याप्त है। केकेआर के पास शार्दुल को रिलीज करने से 10.75 करोड़ रुपये पर्स में आए हैं और पांच करोड़ रुपये मिलाकर इस टीम के पर्स में काफी बजट हो गया है और मिनी ऑक्शन में यह टीम बड़े दांव लगा सकती है।
विज्ञापन

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और मयंक डागर को ट्रेड कर लिया है। वहीं, जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए इस साल के आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया है। रूट ने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए केवल एक आईपीएल मैच खेला था।

26 नवंबर को सभी टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करेंगी। इसके बाद 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। खबरों के अनुसार हार्दिक पांड्या को ट्रेड में मुंबई की टीम गुजरात से ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed