विराट संग टीम इंडिया में खेलने को बेताब है 'वंडर ब्वॉय', अंडर-19 वर्ल्ड कप में दिखा चुका है जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-19 वर्ल्ड कप की वजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ बेहद कम उम्र में अपने कलात्मक खेल और असाधारण कप्तानी से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। 18 साल के इस होनहार खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप के पहले ग्रुप मैच में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में पृथ्वी के बल्ले से कई ऐसे शॉट निकले जिन्हें देखने के बाद लोगों को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की याद आ गई।
इतना ही नहीं इस पूरे मेगा टूर्नामेंट में पृथ्वी ने अपनी टीम को एक सधी हुई शुरुआत दिलाई। उनकी बेहतरीन कप्तानी और बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया चौथी बार वर्ल्ड कप का ताज अपने सिर सजाने में कामयाब हो गई। हालांकि अब इस खिलाड़ी ने अपने करियर को एक नया मोड़ देने की इच्छा जाहिर की है।
दरअसल जूनियर मास्टर ब्लास्टर पृथ्वी शॉ का कहना है कि अब वह टीम इंडिया के सीनियर सर्किट में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पृथ्वी शॉ ने कहा, 'लगातार मैच स्कोर करते रहना होगा। मुझे उन सभी अवसरों का लाभ उठाना होगा, जो सीनियर टीम में मेरी जगह पक्की करने में मदद कर सकते हैं।
इसस पहले बीसीसीआई सेलेक्टर्स के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने कहा था कि उन्हें युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार नजर रखनी होगी। अगर ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी यूं अपने प्रदर्शन को बरकार रखते हैं तो आने वाले समय में उनका सेलेक्शन 'इंडिया ए' में हो सकता है, जिसका फायदा उन्हें आगे भी मिल सकता है। इंडिया ए में खिलाड़ियों का प्रदर्शन उन्हें भविष्य में सीनियर टीम में खेलने का मौका भी दिलवा सकता है।