फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw set to begin his new journey in domestic cricket with Maharashtra in Buchi Babu Tournament 2025

Buchi Babu Tournament: पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र टीम के लिए करेंगे डेब्यू, ऋतुराज गायकवाड़ भी टीम में शामिल

Thu, 14 Aug 2025 06:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 06:36 PM IST
सार

पृथ्वी ने हाल ही में मुंबई टीम से अलग होने का फैसला लिया था और वह महाराष्ट्र टीम के साथ जुड़े थे। बुची बाबू टूर्नामेंट का आयोजन 18 अगस्त से नौ सितंबर तक चेन्नई में होगा। 

विज्ञापन
Prithvi Shaw set to begin his new journey in domestic cricket with Maharashtra in Buchi Babu Tournament 2025
पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI

विस्तार

पृथ्वी शॉ बुची बाबू टूर्नामेंट के जरिये महाराष्ट्र टीम के लिए डेब्यू करेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान हो गया है जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं। पृथ्वी ने हाल ही में मुंबई टीम से अलग होने का फैसला लिया था और वह महाराष्ट्र टीम के साथ जुड़े थे। पिछले सत्र में मुंबई के साथ खराब प्रदर्शन के बाद खराब फिटनेस और अनुशासन के आधार पर टीम से बाहर किए जाने के बाद 25 वर्षीय यह खिलाड़ी नई शुरुआत करने के लिए उत्सुक होगा। 
विज्ञापन


18 अगस्त से होगा टूर्नामेंट
बुची बाबू टूर्नामेंट का आयोजन 18 अगस्त से नौ सितंबर तक चेन्नई में होगा। अंकित बावने को महाराष्ट्र टीम का कप्तान बनाया गया है। गायकवाड़ और विकेटकीपर सौरभ नवाले दोनों को एक मैच के बाद दलीप ट्रॉफी के लिए बेंगलुरु में पश्चिम क्षेत्र की टीम से जुड़ना होगा। पश्चिम क्षेत्र को सेमीफाइनल में सीधा प्रवेश मिला है और वह अपना पहला मैच चार सितंबर को खेलेगा। गायकवाड़ ने आखिरी बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए और भारतीय टीम के बीच हुए अभ्यास मैचों में खेला था और वह भी अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे। 
विज्ञापन


बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए महाराष्ट्र की टीम इस प्रकार है: अंकित बावने (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, सिद्धेश वीर, सचिन धास, अर्शिन कुलकर्णी, हर्षल काटे, सिद्धार्थ म्हात्रे, सौरभ नवाले, मंदार भंडारी, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, विक्की ओस्तवाल, हितेश वालुंज, प्रशांत सोलंकी और राजवर्धन हांगरगेकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed