{"_id":"5bd239e6bdec22696b238f19","slug":"prithvi-shaw-not-play-against-india-c-due-to-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से भारत सी के खिलाफ नहीं खेले युवा सितारा पृथ्वी शॉ ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस वजह से भारत सी के खिलाफ नहीं खेले युवा सितारा पृथ्वी शॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
अपने टेस्ट करियर का आगाज सेंचुरी के साथ कर सुर्खियों में आए 18 बरस के पृथ्वी शॉ कोहनी में चोट के कारण भारत 'ए' के लिए वन डे देवधर ट्रॉफी क्रिकेट मैच में भारत 'सी' के खिलाफ नहीं खेले।
विज्ञापन
पहले मैच में भारत बी के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद पर कोहनी में चोट के बाद उनकी इस चोट के लिए कोहनी का एमआरआई किया गया था। एमआरआई से पता चला कि उनकी कोहनी की चोट कोई गंभीर नहीं है। चाहर की उठती गेंद पर पृथ्वी की कोहनी में लगी थी। डॉक्टरों के मुताबिक तीन-चार दिन में पृथ्वी शॉ स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ के चोट कारण न खेलने से उनकी बल्लेबाजी देखने की आस में फिरोजशाह कोटला मैदान पर उनके फैंस को जरूर निराशा हुई। पृथ्वी शॉ की जगह भारत सी के खिलाफ मैच के लिए केदार जाधव को बुला कर भारत 'ए' टीम में शामिल किया गया। केदार ने मात्र 25 गेंदों पर दो छक्कों और दो चौकों की मदद से मध्यक्रम में नॉटआउट 41 रन की पारी खेल कर अपनी उपयोगिता साबित की।
विज्ञापन