फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview, India Vs West indies In World Cup

टीम इंडिया की अगली जीत की राह में क्रिस गेल बड़ा 'रोड़ा'

Fri, 06 Mar 2015 09:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Mar 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
Preview, India Vs West indies In World Cup

वर्ल्ड कप अपना आधा सफर पूरा कर चुका है और सभी टीमें अगले चरण में पहुंचने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। भारत अपने सभी तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे ऊपर हैं लेकिन उसे नॉकआउट दौर में जगह बनाने के लिए एक और मैच जीतना होगा।

विज्ञापन


भारत शुक्रवार को जब रंगों के त्योहार होली खेलने में व्यस्त होगा तो उस समय हजारों किलोमीटर दूर पर्थ में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज की टीमें आपस में भिड़ रही होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। पूल-बी में भारत का प्रदर्शन अब तब बेहद लाजवाब रहा है। अपने 3 मैचों में उसने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजूबत टीमों को हराया है। ऐसे में अब उसके सामने चौथी चुनौती कैरेबियाई टीम के रूप में होगी।
विज्ञापन


वैसे वर्ल्ड कप में कैरेबियाई टीम के प्रदर्शन में एकरूपता नहीं रही है। पहले मैच में आयरलैंड के साथ मैच गंवाकर उलटफेर का सामना करने के बाद उसने पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ जोरदार खेल दिखाया लेकिन फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वे बुरी तरह से नाकाम हो गए। दोनों टीमें अब आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियन भारत वर्ल्ड कप में लगातार 7 मैच जीत चुका है और उसने लगातार जीत की शुरुआत इसी कैरेबियाई टीम के खिलाफ पिछले टूर्नामेंट में की थी और तब से टीम अजेय बनी हुई है। भारत का लक्ष्य अपने अजेय रथ को इस मैच से भी आगे ले जाने पर होगा। हालांकि टीम इंडिया के अजेय अभियान में सबसे बड़ा रोड़ा विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल होंगे जो अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी से कभी भी किसी भी टीम का लय बिगाड़ सकते हैं।

क्रिस गेल बन सकते है टीम इंडिया की बड़ी चुनौती

Preview, India Vs West indies In World Cup

वर्ल्ड कप से पहले लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी तरह से लय में आ चुके हैं। ओपनर रोहित शर्मा जो शुरुआती 2 मैचों में सस्ते में आउट हो गए थे वह यूएई के खिलाफ मैच में अर्धशतक ठोंक कर फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। उनके अलावा शिखर धवन, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे और सुरेश रैना जमकर रन बना रहे हैं। हालांकि मध्य क्रम में टीम की सबसे बड़ी समस्या कप्तान महेंद्र सिंह‌ धोनी के आउट ऑफ फॉर्म होना है।

जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो तेज गेंदबाजों के साथ फिरकी गेंदबाजों ने भी अब तक सराहनीय योगदान दिया है। यूएई के खिलाफ मैच से बाहर होने वाले मोहम्मद शमी इस मैच में वापसी कर सकते हैं। शमी के अलावा भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव तेज गेंदबाजी में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने पिछले मैच में 4 विकेट झटककर अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाया ही है। अब उनका लक्ष्‍य कैरेबियाई बल्‍लेबाजों पर रन बनाने पर अंकुश लगाने का होगा।

वहीं विपक्षी टीम को अपने सबसे बड़े हथियार क्रिस गेल से आस होगी कि वे इस मैच में भी अपने बल्ले से कमाल दिखा पाएंगे। हालांकि जहां तक भारत के खिलाफ गेल के पिछले 10 मैचों का सवाल है तो वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। साथ ही 2006 के बाद धोनी की टीम के खिलाफ एक भी शतक नहीं ठोंक सके हैं। बावजूद इसके भारतीय टीम उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। गेल ने पिछले हफ्ते ही कैनबरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेली थी जिसमें उन्होंने महज 147 गेंदों में 215 रनों की पारी खेली ‌थी।

धोनी ने भी गेल या एबी डीविलियर्स जैसे बल्लेबाजों के हल्के में नहीं लेने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि इन दोनों की बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सेट कर पाना आसान नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed