फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: India vs Sri lanka, 3rd T20 Match

लगातार दूसरी सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को चाहिए जीत

Sun, 14 Feb 2016 10:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Feb 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
Preview: India vs Sri lanka, 3rd T20 Match

श्रीलंका के खिलाफ रांची में हुए दूसरे टी-20 मैच में एकतरफा जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में सीरीज का लक्ष्य लेकर उतरेगी। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है।

विज्ञापन


विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर टीम इंडिया के पास लगातार दूसरी टी-20 सीरीज जीत का मौका होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही मैदान पर 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया पुणे में पहला मुकाबला घासयुक्त पिच पर हार गई थी, लेकिन रांची में उसने 69 रनों की जीत के साथ हिसाब बराबर कर लिया।

रहाणे की जगह मनीष को मिल सकता है अंतिम मैच में मौका

Preview: India vs Sri lanka, 3rd T20 Match

टी-20 सीरीज में भारतीय गेंदबाज भी पूरी तरह नियंत्रण में दिखे। उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाजों को दबदबा नहीं बनाने दिया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी भी प्रभावी दिखी। उनके प्रयोग भी सफल रहे चाहे वो बल्लेबाजी क्रम में हों या गेंदबाजी में। भारतीय टीम ने न केवल हालात का बेहतर लाभ उठाया बल्कि अपनी योजनाओं को भी सही ढंग से लागू किया।

ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाकर कप्तान धोनी को बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग करने का मौका दिया। धोनी का खुद अपने और युवराज से पहले हार्दिक पांडया को भेजने का कदम भी सही साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया में पांडया को बल्लेबाजी कौशल दिखाने का मौका नहीं मिला था लेकिन रांची में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में प्रभाव छोड़ा।

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे युवराज सिंह को पर्याप्त समय नहीं मिला और वह बिना खाता खोले आउट भी हो गए। यह बेहतर होगा कि वर्ल्ड टी-20 से पहले युवराज को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका मिले लेकिन कप्तान धोनी का कहना है कि यह मुश्किल लग रहा है क्योंकि शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित के साथ धवन के फॉर्म में आने से भारतीय बल्लेबाजी अधिक मजबूत नजर आ रही है। अजिंक्य रहाणे को हालांकि थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। ऐसे में धोनी निर्णायक मैच में रविवार को मनीष पांडे को उतार सकते हैं।

गेंदबाजी में आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यहां तटीय शहर में भुवनेश्वर कुमार के ज्यादा प्रभावी रहने की संभावना है क्योंकि शाम को हालात स्विंग गेंदबाजी के अनुकूल हो जाते हैं। पहले मैच में श्रीलंका की ओर कासुन रजिथा, दुष्मांथा और दासुन शनाका ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन दूसरे टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों ने इन गेंदबाजों पर अच्छे रन बटोरे। तिसारा परेरा ने मैच में हैट्रिक की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

दूसरी ओर, श्रीलंका को उम्मीद है कि सीरीज के अंतिम मैच में उसके बल्लेबाज खासकर तिलकरत्ने दिलशान अच्छा प्रदर्शन करेंगे जोकि कई वरिष्ठ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है ऐसे में दोनों टीम जीत से समापन करना चाहेंगी ताकि एशिया कप और वर्ल्ड टी-20 में बढ़े मनोबल के साथ उतरा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed