दिल्ली टेस्ट में भी जीत के लिए उतरेगी कोहली की टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाशिम अमला की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका का विदेश में लगातार 9 साल से चले आ रहे अजेय रथ का पहिया विराट कोहली की अगुवाई युवा टीम इंडिया ने नागपुर ने रोक दिया था। मतलब यह कि चार मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कोहली का लक्ष्य अब जहां सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगा तो अमला की टीम चाहेगी कि सीरीज मे सूपड़ा साफ होने से खुद को बचाए।
लेकिन चोटों से परेशान अफ्रीकी टीम को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला के मैदान पर होने वाले चौथे मैच से पहले ही एक और झटका लगा। टीम को उम्मीद थी कि चोट के कारण दूसरे और तीसरे मैच से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस मैच से वापसी कर पाएंगे लेकिन वह फिट नहीं हो सके और उन्हें इस मैच से भी बाहर होना पड़ गया। स्टेन अभी तक ग्रोइन की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं जोकि उन्हें मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान लगी थी।
तीन दिसंबर से दिसंबर शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए मेहमान टीम के गेंदबाज काइल एबोट और स्टेन के कवर के रूप में आए मर्चेंट डि लांगे ने नेट पर ज्यादा अभ्यास किया। मंगलवार को स्टेन बैठे रहे और उन्होंने ट्रेनिंग में भी हिस्सा नहीं लिया। यहां तक कि उन्होंने अपने गेंदबाजी करने वाले जूते स्पाइक्स भी नहीं पहने। उन्होंने काफी समय दिल्ली के युवा ऑलराउंडर सारंग रावत के साथ गुजारा जिन्होंने इसी सीजन में प्रथम श्रेणी पदार्पण किया है। सारंग ने नेट पर गेंदबाजी भी की। 21 वर्षीय सारंग ने बताया कि स्टेन ने उन्हें कई टिप्स दिए जैसे कलाई की पोजीशन क्या होनी चाहिए। यह भी बताया कि कैसे वह शरीर के निचले हिस्से को सीधा रखकर अपनी गति को बढ़ा सकता हैं।
अश्विन और अमला के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
हाशिम अमला भारत के लिए जब रवाना हो रहे थे तब वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 7 हजार रन से 230 रन दूर थे। उन्हें भारत में 4 मैच खेलना था और लग रहा था कि वह आंकड़े को आसानी से छू लेंगे लेकिन पहले 3 मैचों में नाकाम रहे और 5 पारियों में बल्लेबाजी करने के बावजूद वह अभी भी 140 रन दूर हैं।
अगर वह दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में 140 रन बना लेते हैं तो संयुक्त रूप से सबसे कम पारियों में इस मुकाम को हासिल करने वाले अफ्रीकी बल्लेबाज बन जाएंगे। उनकी टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 148 पारियों में 7000 रन बनाए थे।
दूसरी ओर, दुनिया के नंबर फिरकी गेंदबाज बने आर अश्विन ने शुरुआती 31 टेस्ट में 15 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। शुरुआती 31 टेस्ट मैच में अश्विन के 169 विकेट हैं तो सिडनी बर्न्स ने 189 और वकार युनूस ने 180 विकेट लिए हैं। अगर वह दिल्ली टेस्ट में एक बार फिर 5 विकेट लेने का कारनामा करते हैं तो एक साल में 7 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। अश्विन ने इस साल 6 बार 5 विकेट लिए हैं।