फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview India Australia 5th ODI Nagpur: India Can test his bench Once Again

IndvsAus: सीरीज का अंत जीत से चाहेगी टीम इंडिया, गेंदबाजी में नहीं होगा बदलाव

Sun, 01 Oct 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 01 Oct 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Preview India Australia 5th ODI Nagpur: India Can test his bench Once Again
भारतीय क्रिकेट टीम
सीरीज के चौथे मैच में जीत का स्वाद चखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को रोकना आसान नहीं होगा। बावजूद इसके टीम इंडिया पांचवें एवं अंतिम वनडे में जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी। सीरीज अपने कब्जे में करने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने चौथे वनडे में बेंच स्ट्रैंथ को आजमाने का फैसला किया और टीम को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ नौ मैचों से चला आ रहा टीम इंडिया की जीत का सिलसिला भी रुक गया।
विज्ञापन


सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद शमी, उमेश यादव और अक्षर पटेल काफी महंगे साबित हुए, हालांकि भारत की हार के लिए सिर्फ गेंदबाज दोषी नहीं थे। खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजों के प्रदर्शन का बचाव किया जिसके सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच विकेट पर 334 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। कोहली ने कहा कि हमारे बल्लेबाज कुछ बेहतर कर सकते थे। इसको देखते हुए अचरज नहीं होगा अगर पांचवें वनडे में भी कोहली रविवार को अपने रिजर्व गेंदबाजों को ही मौका दें और जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर और कुलदीप यादव को एक और मैच में विश्राम का मौका मिले।
विज्ञापन


बल्लेबाजी में लोकेश राहुल को मौका मिल सकता है क्योंकि वहीं एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें इस सीरीज में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। टीम प्रबंधन को अपनी योजनाओं पर फिर से विचार करने की जरूरत होगी क्योंकि दोनों ही टीमें सीरीज का अंत जीत से करना चाहेंगी ताकि टी-20 सीरीज के लिए जीत की लय कायम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed