फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pressure will be more on India than us says pakistan captain Babar Azam on T20 World Cup clash

बड़बोले बाबर: पाकिस्तानी कप्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दिया बयान, कहा-दबाव भारत पर होगा

Thu, 02 Sep 2021 08:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 02 Sep 2021 08:58 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ महीने बाद क्रिकेट का महामुकाबला होने वाला है। दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें लंबे समय बाद टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन
Pressure will be more on India than us says pakistan captain Babar Azam on T20 World Cup clash
विराट कोहली बनाम बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ महीने बाद क्रिकेट का महामुकाबला होने वाला है। दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें लंबे समय बाद टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। मैच में हालांकि अभी काफी समय बाकी है लेकिन दोनों तरफ इसे लेकर चर्चा हो रही है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मैच से पहले बयान दिया है। बाबर के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप में जब दोनों टीमें टकराएंगी तब भारत के ऊपर दबाव होगा। 

विज्ञापन


बाबर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होने वाले चेयरमैन रमीज राजा से मुलाकात के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि पाकिस्तान की तुलना में भारत अधिक दबाव में होगा। हम भारत को हराकर अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगे।'
विज्ञापन


बता दें कि दोनों टीमें दुबई में 24 अक्तूबर को ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में भिड़ेंगी। दोनों टीमों के बीच 2019 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें आंकड़ों की तो विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम आज तक पाकिस्तान से एक भी मुकाबला नहीं हारी है। हालांकि बाबर ने कहा कि यूएई में खेलना पाकिस्तान में अपने घर पर खेलने जैसा है। यह अपने घरेलू मैदान पर खेलना जैसा है और हम यहां अपना शत प्रतिशत देना चाहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed