{"_id":"58b51e8a-9967-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"presence-of-watson-will-be-precious-for-us-says-dravid","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटसन की मौजूदगी अहम साबित होगी: द्रविड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वाटसन की मौजूदगी अहम साबित होगी: द्रविड़
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Sat, 30 Mar 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने शनिवार को कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वाटसन की मौजूदगी आईपीएल के छठवें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
आईपीएल के पिछले संस्करण में शुरुआती आठ-नौ मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए वाटसन का इस बार समय पर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनने की उम्मीद है।
राजस्थान टीम के कप्तान द्रविड़ ने कहा, ‘वाटसन टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से हैं और हमें उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी। हमें खुशी है कि वाटसन इस बार समय पर टीम का हिस्सा होंगे। यदि हम अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलें तो हम बड़ा बदलाव कर सकते हैं।’
विज्ञापन
द्रविड़ ने साथ ही संकेत दिए कि वाटसन को अजिंक्य रहाणे के साथ ओपनिंग में भेजा जा सकता है। इस बीच, द्रविड़ ने देश में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को लेकर चल रहे विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। द्रविड़ ने कहा, ‘सरकार और बीसीसीआई दोनों ही मिलकर इस मामले पर विचार कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि वह इसका हल निकाल लेंगे।’
विज्ञापन