इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण मैच के शुरुआती ओवरों में रन लुटाने के बाद शानदार वापसी करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि वह ऐसे गेंदबाज के तौर पर पहचान बनाना चाहते हैं जो साझेदारी तोड़ने और गेंद को 'हिट द डेक (पिच पर तेजी से टप्पा खिलाने)' के लिए जाना जाए।
2 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : twitter
कर्नाटक के इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, 'मुझे अच्छी शुरुआत नहीं मिली, उन्होंने मेरे खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया क्योंकि मैंने खराब गेंदबाजी की, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था। हमने एक साथ कई विकेट चटकाए जिससे टीम को फायदा हुआ। घर में बचपन से प्रसिद्ध को खेल का माहौल मिला। पिता क्रिकेट खेला करते थे। मां वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी थीं।
6 फीट 2 इंच लंबे प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में कई टीमों के लिए नेट बॉलिंग किया करते थे। 2018 में अंडर-19 भारतीय टीम की सनसनी कमलेश नागरकोटी के चोटिल होने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनके साथ करार किया। मौजूदा दौर में वह केकेआर के अहम हथियार में से एक हैं।
4 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ट
150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने में सक्षम प्रसिद्ध ने हाल में संपन्न हुए विजय हजारे ट्रॉफी के सात मैच में 14 विकेट चटकाए थे। जो अपनी टीम कर्नाटक के लिए सर्वश्रेष्ठ था। शादी की वजह से छुट्टी पर चल रहे जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्हें वन-डे में डेब्यू करने का मौका मिला।
5 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : twitter
कृष्णा ने कहा कि, 'शुरुआती तीन ओवरों के बाद मैं समझ गया था कि गेंद को आगे टप्पा नहीं खिला सकता। इसके बाद मैंने गेंद को बल्लेबाजों की पहुंच से दूर टप्पा खिलाना शुरू किया और गेंद ने अपना काम किया। आईपीएल से मुझे मदद मिली। मैं 'हिट द डेक' गेंदबाज के तौर पर पहचान बनाना चाहता हूं जो टीम की जरूरत के मुताबिक साझेदारी तोड़ सके।'