टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से 'फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत' सोशल मीडिया पर मिले चैलेंज को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी ने इस चुनौती का स्वागत करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'चैलेंज एक्सेप्ट विराट...मैं जल्द ही अपनी फिटनेस चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया विराट कोहली का चैलेंज, अब देंगे लाजवाब फिटनेस का सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I have accepted the #FitnessChallenge by @ra_THORe sir. Now I would like to challenge my wife @AnushkaSharma , our PM @narendramodi ji and @msdhoni Bhai for the same. 😀 #HumFitTohIndiaFit #ComeOutAndPlay pic.twitter.com/e9BAToE6bg
— Virat Kohli (@imVkohli) May 23, 2018
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया पर लोगों से फिट रहने की अपील की थी। राठौड़ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से काम के दौरान पुशअप लगाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
#HumFitTohIndiaFit 🇮🇳🏆
Post pictures and videos of how you keep yourself fit and send a #FitnessChallenge to your friends on social media. Here's my video 😀and I challenge @iHrithik, @imVkohli & @NSaina to join in🥊 pic.twitter.com/pYhRY1lNEm
इस वीडियो में उन्होंने विराट कोहली समेत भारतीय शटलर साइना नेहवाल और बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को चैलेंज दिया था कि वे सब अपना फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करें।
इसके बाद अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री से मिले चैलेंज को कबूला है बल्कि अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी चैलेंज कर डाला। अनुष्का के अलावा विराट ने पीएम नरेंद्र मोदी और एमएस धोनी-साक्षी को भी यह चैलेंज दिया था।