फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Modi Meets T20 World Cup–Winning Indian Blind Women's Cricket Team | Watch Video

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी ने टी20 विश्व कप जीतने वाली महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम से मुलाकात की, देखें वीडियो

Thu, 27 Nov 2025 06:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Nov 2025 06:29 PM IST
सार

भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा। भारत की बेटियों ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन
PM Modi Meets T20 World Cup–Winning Indian Blind Women's Cricket Team | Watch Video
विश्व चैंपियन टीम से मिलते पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम से मुलाकात की। इसका वीडियो सामने आया है। खिलाड़ियों और स्टाफ ने पीएम मोदी और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बात की और उनका अनुभव जाना। पीएम मोदी ने टीम से दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

फाइनल में दिखा भारत का दबदबा
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का फाइनल में ऐसा दबदबा रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा सकी। भारत के लिए फाइनल में सबसे ज्यादा रन फुला सारेन ने बनाए। वह 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि नेपाल ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

पाकिस्तान की मेहरीन ने टूर्नामेंट में बनाए सर्वाधिक रन
इस टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका शुरुआती दौर में पांच में से सिर्फ एक मैच जीत सकी थी। टीम ने अमेरिका को हराया था। पाकिस्तान की मेहरीन अली छह टीमों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 78 गेंदों पर 230 रन बनाना शामिल है। मेहरीन ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 133 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed