{"_id":"17a46dbe-a8d1-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"playing-in-firozshah-kotla-is-easier-than-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई के मुकाबले दिल्ली में खेलना आसानः धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेन्नई के मुकाबले दिल्ली में खेलना आसानः धोनी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 19 Apr 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में दिल्ली को उसी की जमीं पर 86 रनों करारी मात देकर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
कप्तान ने दिल्ली की पिच को चेन्नई से बेहतर बताते हुए कहा कि चेन्नई में इस तरह खेलना आसान नहीं होता है।
एक दिन पहले इस मैदान पर धीमी पिच मिलने के कारण अभ्यास करने से मना करने वाले धोनी ने मैच के बाद बताया कि मुख्य पिच पर इतने बड़े स्कोर के बारे में नहीं सोचा था।
धोनी ने दिल्ली को 86 रनों से शिकस्त देने के बाद कहा कि मुझे नहीं लगा था कि इस पिच पर 170 का स्कोर बनाया जा सकता है।
मैं इस पिच को समझ नहीं सका था। माइक हसी ने अच्छी शुरुआत को भुनाया। इस पिच पर उसी हिसाब से खेलने की जरूरत थी।
मैंने नहीं सोचा था कि यह एक तेज गति वाली पिच साबित होगी।
हमने टूर्नामेंट के शुरू में कुछ मैच गंवा दिए हैं लेकिन एक बार फिर से लय में लौटना अच्छा है।