फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Players from Ladakh to represent J&K for now in Ranj says Vinod Rai

अनुच्छेद 370 हटते ही क्रिकेट के लिए खुशखबरी, अब जम्मू-कश्मीर के लिए खेलेंगे लद्दाख के खिलाड़ी

Tue, 06 Aug 2019 03:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 06 Aug 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Players from Ladakh to represent J&K for now in Ranj says Vinod Rai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नए केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के क्रिकेटर अब घरेलू सर्किट में जम्मू कश्मीर के लिए खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट की प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने यह जानकारी दी। सरकार ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटा।

विज्ञापन


बीसीसीआई फिलहाल दो अलग प्रदेश ईकाइयां बनाने नहीं जा रहा। राय ने कहा, ’हम अभी लद्दाख के लिए अलग क्रिकेट संघ नहीं बनाएंगे। उस क्षेत्र के क्रिकेटर बीसीसीआई की सभी घरेलू स्पर्धाओं में जम्मू कश्मीर के लिए खेलेंगे।’
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम में अभी तक लद्दाख का कोई खिलाड़ी नहीं है। आगामी रणजी सत्र इस साल के आखिर में दिसंबर में शुरू होगा। यह पूछने पर कि क्या लद्दाख को भी पुडुच्चेरी की तरह मतदान का अधिकार रहेगा, राय ने किहा कि अभी इस पर कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ’हमने इस पर कोई बात नहीं की है। इस मामले में सब कुछ चंडीगढ की तरह रहेगा जो एक केंद्रशासित प्रदेश है। उसके खिलाड़ी पंजाब या हरियाणा के लिए खेलते हैं।’ राय ने कहा, ‘हमें यकीन है कि जम्मू कश्मीर के घरेलू मैच पिछले साल की तरह श्रीनगर में ही होंगे। वैकल्पिक घरेलू मैदान को लेकर कोई बात नहीं की गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed