फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pitch report: ashwin may play important role in second test at hyderabad

कंगारुओं के खिलाफ हैदराबाद में भी चलेगा अश्विन का जादू

Wed, 27 Feb 2013 03:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Wed, 27 Feb 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
pitch report: ashwin may play important role in second test at hyderabad

भारत को भारत में हराने का सपना लिए आए क्लार्क एंड कंपनी के लिए आगे का सफर और मुश्किल होने वाला है। चेन्नई में पहला टेस्ट 8 विकेट से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ अगला मुकाबला हैदराबाद में खेलना है। आर. अश्विन इस मैदान के हीरो हैं। अश्विन ने चेन्नई में भी 12 विकेट लेकर कंगारुओं की बैंड बजा दी थी। उम्मीद है कि हैदराबाद में भी अश्विन कंगारुओं के लिए मुसीबत बनने वाले हैं।

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (उप्पल) पर खेला जाएगा। हैदराबाद के इस मैदान पर अब तक केवल दो टेस्ट मैच ही खेले गए हैं। पहला टेस्ट नवंबर 2010 में खेला गया। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। यह मैच ड्रॉ रहा।
विज्ञापन


हैदराबाद में अश्विन का कैरियर बेस्ट प्रदर्शन
इस पिच पर दूसरा टेस्ट मैच भी भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगस्त 2012 में खेला था। इस टेस्ट में भारत ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 438 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 159 पर सिमट गई। न्यूजीलैंड को फॉलोआन खेलना पड़ा। फॉलोआन खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 164 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत यह मैच एक पारी और 115 रन से जीता। इस मैच के हीरो रहे आर. अश्विन। अश्विन ने दोनों पारियों में 43.2 ओवर में 85 रन देकर 12 विकेट झटके। अश्विन का यह रिकॉर्ड उनके टेस्ट कैरियर का बेस्ट भी है।


भारत का इस मैदान पर प्रदर्शन

भारत ने इस मैदान पर दो टेस्ट मैच खेले। पहला मैच ड्रॉ रहा जबकि दूसरा भारत ने एक पारी और 115 रन से जीता। इस पिच पर सबसे सफल गेंदबाज आर. अश्विन रहे हैं। अश्विन ने इस पिच पर एक मैच में 85 रन देकर 12 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed