Rishabh Pant: कार हादसे के बाद रिकवर कर रहे ऋषभ पंत के घर पहुंचे रैना-भज्जी और श्रीसंत, दिया यह प्यारा मैसेज
भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी पंत से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने भी पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की थी। युवराज ने कहा था कि फिटनेस की प्रक्रिया से गुजर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही वापसी आकर नई चमक बिखेरेंगे।
विस्तार
पिछले साल के अंत में 30 दिसंबर को पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं। उन्हें शुरुआती उपचार के बाद मुंबई शिफ्ट किया गया था। वहां इलाज के बाद वह घर पर हैं। हाल ही में पंत ने प्रशंसकों को जल्द ही अपने स्वस्थ होने के संकेत देते हुए वीडियो साझा किया जिसमें वह स्वीमिंग पूल में चलते नजर आ रहे हैं।