हार के बाद पाक टीम पर फिर आई आफत, मुकदमा दर्ज
बीते 15 फरवरी को पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ शर्मनाक हार मिली। टीम इंडिया 76 रनों से मैच जीत गया। इस मैच से जितनी खुशी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को हुई थी। उतना ही बड़ा झटका पाकिस्तानी फेंस को लगा।
पाकिस्तानी फेंस का गुस्सा तब और बढ़ गया जब अपने अगले मैच में उनकी टीम वेस्टइंडीज से भी हार गई। लगातार दो हार के बाद गुस्साए एक पाकिस्तानी फेंन एडवोकेट रिजवान गुल ने पाकिस्तान के हाईकोर्ट में पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ एक याचिका अर्जी डाली।
याचिकाकर्ता ने अदालत से कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने अच्छे खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में नहीं भेजा और जिन खिलाड़ियों को भेजा है वह टीम वर्ल्ड कप जीतने के लायक नहीं है। साथ याचिका कर्ता गुल ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की दरख्वास्त भी की।
जस्टिस इजाजुल हसन की अदालत ने याचिका को मंजूर करते हुए पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के
अध्यक्ष शहरयार खान और कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नजम सेठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। साथ ही मामले को गंभीर पाते हुए जांच के निर्देश भी दिए है।
पाक टीम के चीफ सेलेक्टर ने भी कटाई नाक
वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। जिससे न सिर्फ क्रिकेट बोर्ड बल्कि पाक फेंस भी खासे नाराज है।
पहले टीम इंडिया और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिलने के बाद पाक क्रिकेटर तो पहले ही अपने निराशाजनक प्रदर्शन से नाक कटा चुके है। लेकिन इस बार तो पाक टीम के मुख्य चयनकर्ता मोइन खान ने हद कर दी। उन पर वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद कैसिनो जाने का आरोप लगा है।
इस मामले के सामने आने के बाद पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा सच है तो यह बेहद गलत है। क्योंकि मैच हारने के बाद इस तरह की हरकत आग में घी डालने का काम करती है।