फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pepsi Reportedly Writes to BCCI to Pull Out of IPL

आईपीएल पर फिर संकट, पेप्सीको छोड़ेगी टूर्नामेंट का साथ

Fri, 09 Oct 2015 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Oct 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
Pepsi Reportedly Writes to BCCI to Pull Out of IPL

इंडियन प्रामियर लीग (आईपीएल) के लिए यह साल बेहद खराब साबित हो रहा है। पहले उसके 2 टीमों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पॉट फिक्सिंग के कारण प्रतिबंधित कर दिया और अब उसकी आईपीएल की टाइटिल स्पॉंसर ने भी टूर्नामेंट से हाथ खींच लिए हैं।

विज्ञापन


ऐसी खबर है कि आईपीएल की टाइटिल स्पॉंसर पेप्सी ने बीसीसीआई को बड़ा झटका देते हुए बोर्ड को नोटिस भेजा है कि वह अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के टाइटिल स्पॉंसरशिप से हटना चाहती है। साथ ही कंपनी ने यह भी उल्लेख किया कि वह ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि स्पॉट फिक्सिंग विवाद ने खेल की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पेप्सीको ने आईपीएल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) सुंदर रामन को अपने फैसले के बारे में बता दिया है, साथ ही रामन ने बीसीसीआई के नवनियुक्त बॉस शशांक मनोहर को इस नए घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, "पेप्सी पिछले सत्र में ही आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग की घटना के बाद से हटना चाहती थी लेकिन बीसीसीआई उसे एक और साल तक रोके रखने में कामयाब हो गई थी। हालांकि कंपनी तब भी आईपीएल के साथ लंबे समय तक जुड़ने के प्रति इच्छुक नहीं थी खासतौर से लोढ़ा समिति के चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के निलंबन के सुझाव देने के बाद से।"

पेप्सी ने 2013 में हासिल किया था 5 साल का करार

Pepsi Reportedly Writes to BCCI to Pull Out of IPL

कंपनी ने हालिया घटनाक्रम पर कोई जवाब नहीं दिया है। अमेरिका की मल्टीनेशनल शीतलपेय कंपनी पेप्सीको 2013 में 396.8 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाकर अगले 5 सत्र के लिए आईपीएल की टाइटिल स्पॉंसर बनी थी।

पेप्सी से पहले आईपीएल का टाइटिल स्पॉंसर डीएलएफ के पास था जिसने 200 करोड़ रुपए में 2008 से 2012 तक के लिए स्पॉंसरशिप खरीदा था।

हालांकि पेप्सीको ने जब से आईपीएल का टाइटिल स्पॉंसर हासिल किया तब से टूर्नामेंट में काफी कुछ अच्छा नहीं रहा। 2013 में  स्पॉट फिक्सिंग के कारण बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के अंकित चव्हाण, अजीत चंडीला और एस श्रीसंत को प्रतिबंधित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए पूर्व जसि्टस आरएम लोढ़ा समिति का गठन किया।

फिर इसके बाद लोढ़ा समिति ने चेन्नई सुपर किंग्स के टीम प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान के सहमालिक राज कुंद्रा पर सट्टेबाजी में शामिल होने की बात कही। फिर देश की शीर्ष अदालत ने इन पर टूर्नामेंट से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स पर आईपीएल से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

बीसीसीआई ने मुंबई में 18 अक्टूबर को कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई है। यह बोर्ड की सलाना आम बैठक की जगह है जो 26 सितंबर में आयोजित होनी थी लेकिन तब मामला कोर्ट में होने के कारण नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed