{"_id":"b13ce168-b57e-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"people-have-a-very-short-memory-about-performances-says-irfan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरफान ने कहा, कम होती है लोगों की याद्दाश्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इरफान ने कहा, कम होती है लोगों की याद्दाश्त
नई दिल्ली/इंटरनेट
Updated Sun, 05 May 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
चैंपियंस ट्राफी के लिए टीम इंडिया में जगह पाने वाले आलराउंडर इरफान पठान ने अपने चयन पर प्रतिक्रिया देने वालों पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि लोगों की याद्दाश्त बेहद कम होती है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भूल जाते हैं।
विज्ञापन
अपनी आलोचना से बेहद खफा इरफान ने कहा, काफी लोग मेरी वापसी पर बातें कर रहे हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर लोग यह भूल गए हैं कि चोट के कारण वनडे मैच से दूर होने से पूर्व वह अपने आखिरी वनडे में मैन ऑफ द मैच रहे थे।
विज्ञापन
इरफान ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला पिछले साल श्रीलंका में हुए टी-20 विश्व कप के दौरान खेला था।
वह यह भी बताना नहीं भूले कि चोट के कारण अपने आखिरी वनडे सीरीज से बाहर होने से पूर्व जबर्दस्त फार्म में थे और उन्हें चैंपियंस ट्राफी के लिए टीम इंडिया में शामिल होने पर पूरा भरोसा था।
विज्ञापन
भारत ने वह वनडे सीरीज श्रीलंका से उसके घर में 4-1 से जीती थी।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में लोगों की याददाश्त कम होती है। यही कारण है कि प्रशंसक मेरे आखिरी मैच के उस प्रदर्शन को भूल गए जिसमें मैंने 5 विकेट हासिल किया था।
इंग्लैंड दौरे के बारे में उन्होंने कहा, मैँ टीम में जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार हूं। मैं वहां की मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी करना चाहता हूं। साथ ही कप्तान के लिए उपयुक्त गेंदबाज भी बनना चाहता हूं।
इरफान इन दिनों आईपीएल 6 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे हैं।