{"_id":"5eea0f378ebc3e42fe276452","slug":"pdc-t10-league-to-mark-return-of-cricket-in-sri-lanka-after-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में पीडीसी टी-10 लीग से होगी क्रिकेट की बहाली, शीर्ष श्रीलंकाई खिलाड़ी होंगे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका में पीडीसी टी-10 लीग से होगी क्रिकेट की बहाली, शीर्ष श्रीलंकाई खिलाड़ी होंगे शामिल
Wed, 17 Jun 2020 06:10 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रभाव के कम होने के बाद 25 जून से शुरू होने वाले 12 दिवसीय टूर्नामेंट पीडीसी टी-10 लीग से श्रीलंका में क्रिकेट बहाल होगा, जिसमें देश के कुछ शीर्ष क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार भाग लेने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है, जिनके बीच ऐतिहासिक और विश्व धरोहर स्थल अनुराधापुरा में कुल 46 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अजंता मेंडिस, चमारा सिल्वा, नुआन कुलशेखरा, असेला गुणरत्ना, धम्मिका प्रसाद, सचित्रा सेनानायके, चमरा कापूगेदारा, तिलन तुषारा मिरांडो और इशारा अमेरासिंघे शामिल हैं।
विज्ञापन
हरिकेन ब्लास्टर्स, स्पार्टन हीरोज, पॉवर ग्लैडिएटर्स, चिलो वारियर्स, पुटलुम स्टार्स, ग्लोबल राइडर्स, रॉयल लायन्स और जायंट लीजेंड्स को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप चरण राउंड रोबिन लीग आधार पर खेला जाएगा, जिसके बाद क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच होंगे और फिर फाइनल खेला जाएगा। इन सभी मैचों को 'स्पोर्ट्सटाइगर एप' पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके पास पाकिस्तान सुपर लीग 2020 के लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार भी थे।
विज्ञापन