{"_id":"208de8de-5c22-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-warning-akmal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी ने दी अकमल को चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी ने दी अकमल को चेतावनी
इसलामाबाद/एजेंसी
Updated Sat, 12 Jan 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
पीसीबी ने मध्यक्रम के बल्लेबाज उमर अकमल को आलोचकों के खिलाफ प्रतिक्रिया न देने की चेतावनी दी है। भारत के खिलाफ हालिया वन-डे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व खिलाड़ियों राशिद लतीफ, मोइन खान के साथ ही कुछ अन्य दिग्गजों ने अकमल की आलोचना की थी।
विज्ञापन
लतीफ ने तो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से यहां तक कहा था कि उमर को टीम से बाहर कर उसे फिर से घरेलू मैचों में खेलकर प्रदर्शन सुधारने को कहा जाए। सूत्रों के मुताबिक उमर पीसीबी से अनुबंधित खिलाड़ी हैं इसलिए बोर्ड ने उन्हें किसी भी किस्म की बयानबाजी से किनारा करने की सलाह दी है। बोर्ड ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह अपने रवैये से वाज नहीं आए तो फिर उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन