फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB wants the BCCI to provide written proof of Indian government's denial of permission if team refuse to come

Champions Trophy: पाकिस्तान नहीं आने पर बीसीसीआई से यह बड़ी मांग करेगा पीसीबी, सामने आई बड़ी जानकारी

Mon, 15 Jul 2024 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Jul 2024 03:58 PM IST
सार

पीसीबी के एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मेजबान बोर्ड चाहता है कि मामला जल्दी से सुलझाया जाए क्योंकि टूर्नामेंट अगले साल फरवरी मार्च में होना है। आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस 19 जुलाई को कोलंबो में होगी जिसमें हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा एजेंडे में नहीं है।

विज्ञापन
PCB wants the BCCI to provide written proof of Indian government's denial of permission if team refuse to come
जय शाह - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय टीम के अगले साल होने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने की संभावना कम है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी इस स्थिति को लेकर तैयारी की है। दरअसल, पाकिस्तान बोर्ड चाहता है कि बीसीसीआई इस बात का लिखित सबूत दे कि भारत सरकार ने इस टूर्नामेंट के लिए सुरक्षा कारणों से टीम को पड़ोसी देश की यात्रा करने से मना किया है। 
विज्ञापन

पीसीबी के एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मेजबान बोर्ड चाहता है कि मामला जल्दी से सुलझाया जाए क्योंकि टूर्नामेंट अगले साल फरवरी मार्च में होना है। आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस 19 जुलाई को कोलंबो में होगी जिसमें हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा एजेंडे में नहीं है। इसके तहत भारतीय टीम अपने मैच यूएई में खेल सकती है। टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में शुरू होगा और फाइनल नौ मार्च को लाहौर में होगा। फाइनल में एक दिन रिजर्व का होगा। बीसीसीआई सू्त्रों की माने तो टीम पाकिस्तान नहीं जाने वाली और ऐसी दशा में आईसीसी प्रबंधन अतिरिक्त बजट आवंटन कर सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के फैसले पर निर्भर है बीसीसीआई
बीसीसीआई हमेशा से कहता आया है कि पाकिस्तान में खेलने का फैसला सरकार का होगा और 2023 वनडे एशिया कप में भी भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेले गए थे। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, अगर भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी है तो उसे लिखित में देना होगा और बीसीसीआई को चाहिए कि आईसीसी को वह पत्र तत्काल दे। हम लगातार कह रहे हैं कि बीसीसीआई पांच-छह महीने पहले टूर्नामेंट के लिए टीम के पाकिस्तान जाने के बारे में आईसीसी को लिखित में सूचित करे। 
विज्ञापन

पीसीबी ने तैयार किया मसौदा
पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम का मसौदा आईसीसी को सौंप दिया है जिसमें भारत के सारे मैच, सेमीफाइनल और फाइनल लाहौर में होंगे। भारत और पाकिस्तान का मैच एक मार्च को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed