{"_id":"6aaa72eba0bf32f56a03d9a2","slug":"asian-games-2026-sri-lanka-women-s-cricket-team-announced-atapattu-to-lead-check-full-squad-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल 2026: श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम का एलान, अट्टापट्टू करेंगी कप्तानी; जानें किसे मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशियाई खेल 2026: श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम का एलान, अट्टापट्टू करेंगी कप्तानी; जानें किसे मिला मौका
Wed, 16 Sep 2026 04:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 16 Sep 2026 04:14 PM IST
सार
श्रीलंका क्रिकेट ने एशियाई खेलों के लिए श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट में चमारी अट्टापट्टू की अगुआई में खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
चमारी अट्टापट्टू
- फोटो : ACC
विस्तार
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम का एलान किया है। टीम की कमान चमारी अटापट्टू के हाथों में सौंपी गई है। श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2026 में फाइनल तक का सफर तय किया था। टीम को खिताबी मुकाबले में भारत के खिलाफ 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में अनुभवी और उभरते हुए खिलाड़ियों का मिश्रण है।
विज्ञापन
एशिया कप में शामिल कई खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
एशिया कप 2026 की टीम में शामिल कई खिलाड़ियों को एशियन गेम्स 2026 के स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप और एशिया कप के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वालीं विष्मी गुणरत्ने को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। नीलाक्षिका सिल्वा को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। एशिया कप में श्रीलंकाई टीम में वापसी करने वालीं चेतना विमुक्ति को भी टीम में जगह नहीं दी गई है।

दो युवा खिलाड़ी शामिल
चयनकर्ताओं ने टीम में दो होनहार युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। एशिया कप के दौरान अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित करने वालीं चामुदी प्रबोदा को टीम में जगह मिली है, जबकि 19 वर्षीय रश्मिका सेववंडी भी टीम में चुनी गई हैं। सेववंडी ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। टीम में इमिषा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हसिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। श्रीलंका मलयेशिया के खिलाफ अपने शुरुआती मैच की तैयारी करते हुए एशिया कप अभियान के अच्छे प्रदर्शन को इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भी जारी रखने की कोशिश करेगी। टीम की सफलता का दारोमदार कप्तान अटापट्टू के कंधों पर होगा।

एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका टीम: चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमिशा दुलानी, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी, कविशा दिलहारी, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना, निमाशा मीपेज, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या और काव्या कविंदी।