{"_id":"66671a9cb808c8d40c06b26d","slug":"pcb-suggests-india-to-play-champions-trophy-2025-matches-in-lahore-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन? पीसीबी ने भारत से की खास गुजारिश, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन? पीसीबी ने भारत से की खास गुजारिश, जानें
Mon, 10 Jun 2024 08:58 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:58 PM IST
सार
पाकिस्तान को अगले साल 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच आईसीसी के इस 50 ओवर के टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है। आईसीसी कार्यकारी बोर्ड को अभी ‘ड्रॉफ्ट कार्यक्रम’ को मंजूरी देनी है लेकिन पीसीबी ने चैम्पियंस ट्राफी के मैचों के लिए अन्य स्थलों में कराची और रावलपिंडी को भी रखा है।
विज्ञापन
पीसीबी
- फोटो : pcb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले साल फरवरी और मार्च में होगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने विंडो तलाशना शुरू कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत से साथ गुजारिश की है। बोर्ड ने भारत से अपने सभी मैच लाहौर में खेलने की बात कही है। दरअसल, सुरक्षा कारणों की वजह से बीसीसीआई भारतीय टीम को पाकिस्तान के दौरे पर नहीं भेजता है।
इस बीच पीसीबी ने भारत के लिए सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की बात कही है। बोर्ड ने सुझाव दिया कि पड़ोसी देश अगले साल की आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चैम्पियंस ट्राफी के दौरान लाहौर में अपने सभी मैच खेल सकता है। पीसीबी के एक विश्वस्त सूत्र ने कहा कि आईसीसी को भेजे गए टूर्नामेंट के ‘ड्राफ्ट कार्यक्रम’ में यह सुझाव दिया गया है।
सूत्र ने कहा, "हां, भारतीय टीम की यात्रा कम करने और सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा इंतजाम मुहैया कराने के लिए उनके सभी मैच लाहौर में कराने का सुझाव दिया गया है।" भारत ने पिछले साल सुरक्षा चिंताओं की वजह से एशिया कप के लिए पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उसके सभी मैच श्रीलंका में कराए गए थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान को अगले साल 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच आईसीसी के इस 50 ओवर के टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है। आईसीसी कार्यकारी बोर्ड को अभी ‘ड्रॉफ्ट कार्यक्रम’ को मंजूरी देनी है लेकिन पीसीबी ने चैम्पियंस ट्राफी के मैचों के लिए अन्य स्थलों में कराची और रावलपिंडी को भी रखा है।
1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराये थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि करनी है कि वह राष्ट्रीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान भेजेगा या नहीं।