{"_id":"5c814445bdec221427739fb0","slug":"pcb-says-bcci-officials-not-to-attend-pakistan-super-league-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने ठुकराया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का निमंत्रण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई ने ठुकराया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का निमंत्रण
Thu, 07 Mar 2019 11:48 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनि ने गुरुवार को कहा कि बीसीसीआई ने 17 मार्च को होने वाले पीएसएल फाइनल में उपस्थित होने का उनका निमंत्रण ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने आईसीसी और उससे मान्यता प्राप्त बोर्ड को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फाइनल में उपस्थित रहने का आमंत्रण भेजा था लेकिन आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर और बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने निजी कारणों से आने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
मनि ने कहा, 'खन्ना और मनोहर दोनों ने निजी कारणों से टूर्नामेंट का फाइनल देखने के लिये पाकिस्तान आने से इनकार कर दिया।' उन्होंने कहा कि आईसीसी मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन इस मैच को देखने के लिये कराची आएंगे। इनपुट-भाषा
विज्ञापन