{"_id":"61e43066fdde307e216a0837","slug":"pcb-recalls-fakhar-zaman-haris-rauf-shadab-khan-from-bbl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBL 2021: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलियाई लीग में शामिल अपने इन तीन खिलाड़ियों को वापस बुलाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BBL 2021: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलियाई लीग में शामिल अपने इन तीन खिलाड़ियों को वापस बुलाया
Mon, 17 Jan 2022 07:14 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:14 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में शामिल अपने तीन खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया है। हारिस रउफ, फखर जमान और शादाब खान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
हारिस रउफ
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में शामिल अपने तीन खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया है। हारिस रउफ, फखर जमान और शादाब खान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग में खेल रहे हैं। पीसीबी ने अपने इन तीनों खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की तैयारियों से जुड़ने के लिए वापस बुलाया है।
विज्ञापन
फखर जमान ने ब्रिस्बेन हीट का साथ छोड़ दिया है जिसने फ्रेंचाइज़ी की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं, क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेटर को 31 दिसंबर को टॉम एबल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने इसके बाद सिर्फ एक ही मैच खेला।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिस्बेन हीट की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "दुर्भाग्य से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि उसने बीबीएल के मौजूदा सीजन में शामिल फखर समेत सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने की अनुमति को रद्द कर दिया है, और उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग की तैयारी के लिए तुरंत लौटने के लिए कहा है।"
विज्ञापन
बयान में आगे कहा गया, "हम निराश हैं कि वह हमारे लिए नहीं खेल पाएगा और वह निराश है कि उसे हमारे लिए कुछ और मैच खेल पाने का मौका नहीं मिलेगा। उसने हमें प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देने और टीम को शेष तीन मैचों के लिए शुभकामनाएं देने के लिए कहा।"
इससे पहले, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी अपने अंतरराष्ट्रीय कर्तव्यों के कारण एडिलेड स्ट्राइकर्स का साथ छोड़ दिया था।