फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB: Ramiz Raja had received death threats? Had given Bullet-proof car last year, know the whole matter

Ramiz Raja: रमीज राजा को मिली थी जान से मारने की धमकी? पिछले साल मिली थी बुलेट-प्रूफ कार, जानें पूरा मामला

Mon, 02 Jan 2023 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 Jan 2023 04:35 PM IST
सार

पाकिस्तान सरकार ने अगले चार महीनों के लिए देश में खेल के मामलों को चलाने के लिए सेठी की अध्यक्षता में एक 14 सदस्यीय समिति भी नियुक्त की। साथ ही एक नई अंतरिम चयन समिति का गठन किया गया है।

विज्ञापन
PCB: Ramiz Raja had received death threats? Had given Bullet-proof car last year, know the whole matter
रमीज राजा और नजम सेठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष के रूप में हटाए जाने के बाद से रमीज राजा काफी मुखर रहे हैं। उन्होंने कई दफा बोर्ड के वर्तमान सदस्यों के खिलाफ बयान दिए हैं। रमीज ने दावा किया था कि पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी के रहते हुए मौजूदा प्रबंधन ने उन्हें कार्यालय से अपना सामान लेने की अनुमति तक नहीं दी थी। 60 वर्षीय रमीज राजा ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

रमीज राजा को मिली थी जान से मारने की धमकी

रमीज ने कहा कि जान से मारने की धमकी मिलने के बाद आने-जाने के लिए वह 1.65 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की बुलेट प्रूफ कार का इस्तेमाल कर रहे थे। रमीज राजा ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा- वह कार पीसीबी के पास है। मैंने वह नहीं खरीदा। वह (नजम सेठी) भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मुझे जान से मारने की धमकियां मिलीं। आपको तब तक बुलेट-प्रूफ कार नहीं मिल सकती, जब तक आपको जान से मारने का खतरा न हो। इसलिए मैंने ऐसा किया था। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान आने के बाद से मैं उस कार का इस्तेमाल कर रहा हूं। डीआईजी मेरे घर आए और वहां एक पूरी रिपोर्ट बनाई गई थी। इसलिए मेरे पास बुलेट-प्रूफ कार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजम सेठी बने पीसीबी अध्यक्ष

स्थानीय अधिसूचना के जरिये रमीज राजा को बर्खास्त करने के बाद 22 दिसंबर को नई पाकिस्तानी सरकार द्वारा सेठी को पीसीबी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पाकिस्तान सरकार ने अगले चार महीनों के लिए देश में खेल के मामलों को चलाने के लिए सेठी की अध्यक्षता में एक 14 सदस्यीय समिति भी नियुक्त की। साथ ही एक नई अंतरिम चयन समिति का गठन किया गया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को अंतरिम मुख्य चयनकर्ता नामित किया गया है। पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार अंजुम को भी पैनल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed