WI Inning
142/1 (21.5 ov)
Justin Greaves 69(63)*
Keacy Carty 4 (9)
IND elected to bowl
{"_id":"5e96d2d68ebc3e72c4459412","slug":"pcb-president-ehsan-mani-says-board-will-not-agree-to-cancel-asia-cup-for-ipl-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"UAE के साथ मिलकर ICC टूर्नामेंट्स के लिए बोली लगाना चाहता है PCB, IPL को लेकर भी दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
UAE के साथ मिलकर ICC टूर्नामेंट्स के लिए बोली लगाना चाहता है PCB, IPL को लेकर भी दिया बयान
Wed, 15 Apr 2020 02:54 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 15 Apr 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी के अनुसार वह संयुक्त राज्य अमीरात (यूएई) के अध्यक्ष के साथ मिलकर आईसीसी की छह प्रतियोगिताओं में से पांच के लिए संयुक्त बोली लगाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
पीसीबी 2023 से 2031 के बीच होने वाली आईसीसी प्रतियोगिताओं में बोली लगाने की कोशिश करेगा और वह इनमें से कम से कम एक या दो हासिल करने की उम्मीद कर रहा है। मनी ने पीसीबी पोडकास्ट में कहा, ‘हमने छह में से पांच प्रतियोगिताओं की मेजबानी की इच्छा व्यक्त की थी और सच कहूं तो संभावना है कि हमें एक या दो से ज्यादा नहीं मिलें, लेकिन हमने इसके लिए एक अन्य देश के साथ संयुक्त रूप से बोली लगाने के बारे में सोचा है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैंने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के साथ बात शुरू कर दी है ताकि एक साथ बोली लगाने से मेजबानी का मौका बढ़ जाएगा, लेकिन इसके लिए सहयोग की जरूरत है।' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन के लिए पीसीबी सितंबर में यूएई में होने वाले एशिया कप को रद्द करने पर राजी नहीं होगा।
विज्ञापन
आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था, लेकिन भारत में घातक विषाणु के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ने के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मनी ने मंगलवार को यहां कहा कि मैंने इन अटकलों के बारे में पढ़ा और सुना है, लेकिन फिलहाल याद रखो एशिया कप का आयोजन होना या नहीं होना पाकिस्तान और भारत के बीच का फैसला नहीं है, इससे अन्य देश भी जुड़े हैं।
पाकिस्तान को इस प्रतियोगिता की मेजबानी करनी है, लेकिन भारत ने सुरक्षा चिंताओं और दोनों देशों के बीच तल्ख राजनयिक रिश्तों के कारण वहां जाने में हिचक दिखाई जिसके बाद इसे दुबई और अबु धाबी में स्थानांतरित कर दिया गया।
एशिया कप का आयोजन बड़ी चुनौती
पीसीबी द्वारा जारी पोडकास्ट में मनी ने कहा कि अगर तब तक क्रिकेट गतिविधियां शुरू हो जाती हैं तो एशिया कप का आयोजन महत्वपूर्ण है, क्योंकि एशिया में क्रिकेट का विकास इस टूर्नामेंट से मिलने वाले पैसे पर निर्भर करता है। यह कई देशों के लिए महत्वपूर्ण है जो एशियाई क्रिकेट परिषद के सदस्य हैं। मनी ने हालांकि स्वीकार किया कि इस साल एशिया कप का आयोजन बड़ी चुनौती है, क्योंकि अभी उन्हें नहीं पता कि यह टूर्नामेंट होगा या नहीं।
उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि यह टूर्नामेंट होगा या नहीं। लेकिन अगर हालात बदलते हैं और हम एशिया कप का आयोजन कर पाते हैं तो ऐसा किया जाना चाहिए क्योंकि इससे मिलने वाला राजस्व सदस्य देशों में अगले दो साल में खेल के विकास के लिए बांटा जाता है। मनी ने साथ ही चेताया कि अगर अक्तूबर-नवंबर में ऑट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित होता है तो कई सदस्य देशों के लिए बड़ा वित्तीय संकट पैदा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि आईसीसी अगर सदस्य देशों को टूर्नामेंट से उनके हिस्से का भुगतान नहीं करेगा तो कई देशों पर इसका वित्तीय असर पड़ेगा। मनी ने पुष्टि की कि पाकिस्तान को जून और जनवरी में लगभग 70 से 80 लाख डालर मिलने थे।