{"_id":"ba749bc8-25c7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-picks-goodwill-ambassadors-for-tour-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी ने भारत दौर के लिये सद्भावना दूत चुने ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी ने भारत दौर के लिये सद्भावना दूत चुने
लाहौर/एजेंसी
Updated Sat, 03 Nov 2012 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व खिलाड़ियों के 10 सदस्यीय दल का चयन किया है, जो अगले महीने भारत में द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के दौरान सद्भावना दूत का काम करेंगे। लेकिन पीसीबी द्वारा चुने गए खिलाड़ियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बोर्ड की कार्यकारी समन्वय समिति ने भारत और पाकिस्तान के बीच दिसंबर में होने वाले मैचों को देखने के लिए महान खिलाड़ियों को आमंत्रित करने का फैसला किया ताकि ये दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मदद कर सकें।
विज्ञापन
समिति के अनुसार इन क्रिकेटरों ने पाकिस्तान क्रिकेट को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं और वे केवल पीसीबी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अमूल्य हैं।
विज्ञापन
इस सूची में पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों के नाम नहीं हैं, जिसमें पूर्व कप्तान आसिफ इकबाल, इंजमाम उल हक, वसीम अकरम, वकार यूनिस, राशिद लतीफ, मोइन खान और यहां तक कि जावेद मियांदाद भी नहीं हैं। पीसीबी प्रवक्ता ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज के आधार पर किया गया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘चूने हुए खिलाड़ी वे हैं, जिन्होंने 50, 60 और 70 के दशक में आगाज किया था। हम अन्य खिलाडिय़ों के बारे में भी भविष्य की प्रतियोगिताओं में विचार करेंगे।’
सद्भावना दल चयनित खिलाड़ी
हनीफ मोहम्मद, इम्तियाज अहमद, माजिद खान, जहीर अब्बास, मुश्ताक मोहम्मद, इमरान खान, जावेद बुरकी, वसीम बारी, इंतिखाब आलम और सादिक मोहम्मद शामि।