फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB: Pakistan cricket team has reached Australia tour without a doctor, Under-19 team does not have a manager

PCB: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डॉक्टर के बिना पहुंची है पाकिस्तान क्रिकेट टीम, अंडर-19 टीम के पास नहीं हैं मैनेजर

Sun, 10 Dec 2023 11:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 11:25 AM IST
सार

पाकिस्तान के अधिकरियों को वीजा की दिक्कतों के चलते कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। अंडर-19 टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए मैनेजर के बिना रणनीति बनाने बेहद मुश्किल होगा।

विज्ञापन
PCB: Pakistan cricket team has reached Australia tour without a doctor, Under-19 team does not have a manager
पाकिस्तान टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को वीजा और पासपोर्ट नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान की सीनियर टीम के डॉक्टर को ऑस्ट्रेलिया का वीजा नहीं मिला है। इस वजह से टीम डॉक्टर के बिना ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। वहीं, अंडर-19 टीम के मैनेजर को वीजा नहीं मिलने के कारण संयुक्त अरब अमीरात में अंडर-19 एशिया कप में टीम को मैनेजर के बिना छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


सोहेल सलीम, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सीरीज के लिए पाकिस्तान के आधिकारिक टीम डॉक्टर के रूप में नामित किया गया था, अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी भी डॉ. सलीम के लिए वीजा पाने की कोशिश कर रहा है और जैसे ही वीजा आएगा वह पर्थ में पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया में टीम में शामिल हो जाएंगे।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी तरह पूर्व टेस्ट बल्लेबाज शोएब मुहम्मद, जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप में भाग लेने वाली पाकिस्तान जूनियर टीम का मैनेजर बनाया गया था। वह भी टीम के साथ जाने में असमर्थ हैं। सूत्र ने कहा, "शोएब के पासपोर्ट संबंधी कुछ मुद्दे थे जिन्हें बोर्ड सुलझा रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द ही कार्यभार संभालने के लिए यूएई पहुंचेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विडंबना यह है कि ऑफ स्पिनर साजिद खान, जो ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान टीम में अबरार अहमद की जगह लेने वाले हैं, उनको भी वीजा नहीं मिला है। इस वजह से वह भी अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। सूत्र ने स्वीकार किया कि किसी भी दौरे के लिए अधिकारियों का नाम दल में तय करने से पहले बोर्ड को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपनी टीमों के साथ तय समय पर रवाना होंगे।

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान को तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। वहीं, अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान का सामना भारत से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed