{"_id":"c112a752-3b13-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-issues-four-month-contracts-to-six-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी के अनुबंध से खिलाड़ी नाखुश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी के अनुबंध से खिलाड़ी नाखुश
कराची/एजेंसी
Updated Fri, 30 Nov 2012 11:24 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने छह खिलाड़ियों को चार महीने के लिए महज 40 हजार रुपये महीने की राशि पर करार किया है। हालांकि खिलाड़ियों ने मामूली राशि पर दिए गए इस अनुबंध पर नाखुशी जताई है।
विज्ञापन
पीसीबी के अधिकारी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि तेज गेंदबाजों मोहम्मद तलहा, मोहम्मद समी, तबिश खान और उमैद आसिफ तथा आलराउंडर फवाद आलम, लेग स्पिनर यासिर शाह के साथ चार महीने के लिए 40 हजार रुपये प्रतिमाह पर करार किया गया है।
विज्ञापन
लेकिन ये खिलाड़ी बोर्ड की असल करार किए गए खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं हैं। पीसीबी द्वारा दिए जाने वाले केंद्रीय अनुबंध के तहत खिलाड़ियों को तीन लाख 13 हजार रुपये प्रतिमाह जबकि मई तक अनुबंध पर रखे गए खिलाड़ियों को प्रतिमाह 75 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन