{"_id":"67ab79c9856590034f04898b","slug":"pcb-inaugurates-renovated-national-stadium-for-champions-trophy-will-start-from-19-february-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए PCB ने किया नवीनीकृत कराची स्टेडियम का उद्घाटन, 19 फरवरी से होगा आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए PCB ने किया नवीनीकृत कराची स्टेडियम का उद्घाटन, 19 फरवरी से होगा आगाज
Tue, 11 Feb 2025 09:54 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:54 PM IST
सार
यह स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस अवसर पर बोर्ड ने परियोजना को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले 700 श्रमिकों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
पीसीबी ने नवीनीकृत राष्ट्रीय स्टेडियम का उद्घाटन किया
- फोटो : @TheRealPCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को नवीनीकृत राष्ट्रीय स्टेडियम का उद्घाटन किया। यह स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस अवसर पर बोर्ड ने परियोजना को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले 700 श्रमिकों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
पीसीबी ने नवीनीकृत राष्ट्रीय स्टेडियम का उद्घाटन किया
- फोटो : @TheRealPCB
यह स्टेडियम 19 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मैच की मेजबानी करेगा। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस दौरान मजदूरों, तकनीशियनों, इंजीनियरों सहित सभी श्रमिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता के बिना समय पर काम पूरा करना संभव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीबी ने नवीनीकृत राष्ट्रीय स्टेडियम का उद्घाटन किया
- फोटो : @TheRealPCB
यह स्टेडियम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज के मैच और 14 फरवरी को फाइनल की मेजबानी भी करेगा। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि गैरी कस्टर्न के जाने के बाद अंतरिम कोच का पद संभाल रहे आकिब जावेद इस पद पर बने रहेंगे। टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर 26 वर्षीय अबरार अहमद ने चार वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33 रन पर चार विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10 विकेट चटकाए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम
- फोटो : अमर उजाला
सईम अयूब को इस 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि वह टखने में फ्रैक्चर के कारण उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। सईम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में चोट लग गई थी। पीसीबी ने सईम के फिट होने का इंतजार किया और उन्हें टीम में लेने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वह समय से फिट नहीं हो सके जिस कारण इस आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए।