IND Inning
26/2 (9 ov)
Rohit Sharma 19(35)*
Ruturaj Gaikwad 5 (12)
IND elected to bat
{"_id":"b014eac546b9938b672fed3d7d863731","slug":"pcb-expect-bangladesh-say-yes-to-cricket-series-in-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे के इनकार के बाद बांग्लादेश को मनाने में जुटा पाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिम्बाब्वे के इनकार के बाद बांग्लादेश को मनाने में जुटा पाक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 May 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को पाकिस्तान के कराची में हुए बम ब्लास्ट के बाद एक ओर जहां आतंकी हमले से आशंकित जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने पाक में क्रिकेट सीरीज करने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने इस बार बांग्लादेश क्रिकेट से उम्मीद जताई है कि वह पाकिस्तान आकर क्रिकेट सीरीज खेलें।
शुक्रवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट की ओर से आधिकारिक रुप से पाक में क्रिकेट खेलने को लेकर अपनी स्थिति बताने के बाद पीसीबी ने अपना रुख बांग्लादेश की ओर से कर दिया है।
विज्ञापन
पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार ने पत्रकारों को बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कुछ समय पहले इस बारे में बात की जा चुकी है और अगर वे चाहे तो अंडर 19 या महिला टीम का भी पाकिस्तान में क्रिकेट दौरा करा सकते है।
विज्ञापन
शहरयार ने आगे कहा कि इसी महीने पाकिस्तान ने बांग्लादेश में टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट सीरीज खेली। जिसमें स्टेडियम में बांग्लादेशी दर्शकों का अपनी टीम को भरपूर समर्थन इस बात को दर्शाता है कि वहां क्रिकेट को लेकर अभी भी जुनून है।
इस लिहाज से अगर बांग्लादेश पाकिस्तान आकर क्रिकेट सीरीज खेले तो उन्हें पूरी उम्मीद है कि यहां भी बांग्लादेशी फेंस का उतना ही क्रज होगा जितना उन मैचों में था।
इसके अलावा उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ भी अपने समझौते की पूरी संभावना जताई है। शहरयार ने कहा कि भारत सरकार और बीसीसीआई की ओर से पीसीबी को सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है।